मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा छठी संयुक्त असैनिक सिविल सेवा परीक्षा-2016 में सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा को सोमवार को अनुमोदित कर दिया। छठी सिविल सेवा परीक्षा में कुल 326 पदों के लिए अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गयी है। इसमें झारखंड प्रशासनिक सेवा के 143, झारखंड पुलिस सेवा के छह, झारखंड वित्त सेवा के 104, झारखंड शिक्षा सेवा के 36, झारखंड सहकारिता सेवा के नौ, झारखंड योजना सेवा के 18, झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा के तीन और झारखंड सूचना सेवा के सात पदों के लिए कोटिवार अभ्यर्थियों के नामों की अनुशंसा की गयी है। सफल अभ्यर्थियों में 73 महिलाएं भी शामिल हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
