भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। टीम में झारखंड से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद समीर उरांव को जगह दी गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को जहां पार्टी का राष्टÑीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं समीर उरांव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष बनाये गये हैं। टीम में 12 राष्टÑीय उपाध्यक्ष, आठ राष्टÑीय महामंत्री, एक राष्टÑीय महामं