ईश्वर जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर बुधवार को यह कहावत चरितार्थ होती दिखी। 25 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के बाद 11 मार्च को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उन्हें उम्मीदवार बनाकर उनकी झोली खुशियों से भर दी। भाजपा की ओर से राज्यसभा की इस सीट के लिए रघुवर दास और डॉ रवींद्र राय भी तगड़े दावेदार माने जा रहे थे। पार्टी की प्रदेश इकाई ने उम्मीदवारी के लिए यही तीन नाम भेजे थे, जिनमें से दीपक प्रकाश के नाम पर मुहर लगी। बहरहाल, इस निर्णय से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास फिलहाल पावर सेंटर से दूर हो गये हैं। राज्यसभा की दो सीटों के लिए दो उम्मीदवारों के नाम साफ होने के बाद बने जो सियासी समीकरण बनते दिख रहे हैं, उसपर निगाह डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
