Browsing: Temple Bhoomi Poojan is India’s cultural restoration: Deepak Prakash

रामजन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा कार्यालय को रोशनी से जगमग किया गया। शाम को संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यालय में दीये जलाये। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी दीप जला कर खुशियां मनायी। इधर, प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने अपने आवास पर सपरिवार दीया जला कर खुशियां मनायी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि शताब्दियों तक करोड़ों भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि स्थल पर भव्य राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन।