कानपुर के भौंती में विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसका भैरव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस अंतिम संस्कार में शामिल हुई विकास दुबे की पत्नी ने मीडिया पर राजनीति करने का आरोप लगाया। मीडिया के लोगों ने विकास की पत्नी से पूछा कि विकास ने कत्ल नहीं किए थे क्या। विकास की पत्नी ने कहा- करेगा तो, तू कौन होता है बोलने वाला।