Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»असर रहेगा, लेकिन पटरी पर आयेगी अर्थव्यवस्था: डॉ रामेश्वर
    Top Story

    असर रहेगा, लेकिन पटरी पर आयेगी अर्थव्यवस्था: डॉ रामेश्वर

    azad sipahiBy azad sipahiApril 5, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अभी जरूरतमंद और गरीबों की सुविधा पर सरकार का फोकस
    असर रहेगा, लेकिन पटरी पर आयेगी अर्थव्यवस्था: डॉ रामेश्वर
    आबादी वाले क्षेत्र में ही बने दाल-भात केंद्र

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में गठित राहत निगरानी समिति (कोविड-19) ने रविवार को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी और निदान को लेकर आवश्यक पहल की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने बताया कि राज्य की गिरती अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने की शुरूआत की गयी थी कि अचानक कोविड-19 महामारी से निबटने की चुनौती सामने आ गयी। उन्होंने कहा कि अभी लॉकडाउन की अवधि में जरूरतमंद और गरीब परिवारों तक भोजन-अनाज और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद भी इसका कुछ दिनों तक असर रहेगा, लेकिन विश्वास है कि जल्द ही राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जायेगी।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद और गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में चल रहे राहत कार्य को लेकर सभी जिलों से रिपोर्ट भी प्राप्त की जा रही है कि जरूरतमंद तक खाद्य सामग्री और अनाज पहुंच रहा है या नहीं। इस संबंध में फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों से मदद के लिए लोगों का फोन कॉल आता है, तो संबंधित जिले के पदाधिकारियों से बात कर जरूरतमंद परिवार को अनाज उपलब्ध कराया जाता है। वहीं सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से भी अपील की गयी है वे राशन कार्डधारियों को आपदा के दौर में दो महीने का अग्रिम अनाज उपलब्ध करायें। कुछ स्थानों से फोन कर यह भी शिकायत की गयी कि बाहर से आने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया और 14 दिनों की अवधि पूरी हो चुकी है। इस संबंध में अधिकारियों को सलाह दी गयी है कि स्वास्थ्य जांच और रिपोर्ट से संतुष्ट हो जाने के बाद ऐसे लोगों की मदद की जाये। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान देश के दूसरे राज्यों में फंसे कई लोगों का भी फोन आ रहा है, उन्हें सलाह दी गयी है कि वे अभीजहां है, वहीं लॉकडाउन का पालन करें और उन्हें भोजन, अनाज और दवा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से बातचीत कर मदद का आग्रह किया गया है। इसके बाद कुछ ही घंटों में संबंधित व्यक्ति द्वारा दोबारा फोन कर यह बताया जाता है कि उन्हें मदद मिल गयी है। कुछ स्थानों से लोग यह भी शिकायत कर रहे है कि दाल-भात केंद्र या खिचड़ी केंद्र जहां बनाया गया है, वह दूर है, इस संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि आबादी वाले इलाके के निकट ही दाल-भात केंद्र बनाये जाये।
    निगरानी समिति कर रही ऑन द स्पॉट समाधान: आलोक
    पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि रांची में बनाये गये राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में समिति के समन्वयक रोशन लाल भाटिया, सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता लगातार सभी जिलों के जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान कई जिलों से खुद ही फोन कर अपनी समस्या बता रहे हैं, उनकी शिकायतों के समाधान को लेकर मंत्री रामेश्वर उरांव खुद अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाते हैं। आलोक कुमार दुबे ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद भी कई लोगों का फोन आते हैं, तो मोबाइल के माध्यम से समन्वय स्थापित कर उसके समाधान की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सेवा ही धर्म है, पार्टी के सभीकार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद को लेकर तत्पर हैं, सहयोग के लिए सभी का आभार।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन की खुली पोल ब्रिटिश सरकार को मिली खुफिया जानकारी, कोरोना के पीछे चीनी लैब का ही हाथ
    Next Article गांव के गरीबों के लिए फरिश्ता बनी हेमंत सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रेम संबंध का विरोध बना खूनी साजिश की वजह, नाबालिग की हत्या में चार गिरफ्तार

      September 14, 2026

      गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने की साजिश नाकाम

      September 14, 2026

      देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, रांची सदर अस्पताल में भर्ती

      September 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रेम संबंध का विरोध बना खूनी साजिश की वजह, नाबालिग की हत्या में चार गिरफ्तार
      • गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने की साजिश नाकाम
      • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सम्पन्न: पीएम मोदी ने तकनीक के दुरुपयोग पर जताई चिंता
      • देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, रांची सदर अस्पताल में भर्ती
      • सीआईसी सेक्शन में मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, उकामाड़ के पास मध्यरात्रि में हादसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version