Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुआ हंगामा ,भाजपा के चुनाव सह प्रभारी के खिलाफ शिकायत
    राजनीति

    चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुआ हंगामा ,भाजपा के चुनाव सह प्रभारी के खिलाफ शिकायत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । बुधवार की देर रात रायपुर में कहीं पैसे बांटने, तो कहीं पोस्टर फाड़ने की बात को लेकर कांग्रेस और भाजपा के लोग भिड़ गए और जमकर मारपीट भी हुई। थाने में घुसकर दोनों ही दलों के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। इधर छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय रायपुर में शिकायत की है।

    बीती देर रात रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कोटा में टीचर कालोनी में । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर बीजेपी के मंडल कार्यकर्ता से मारपीट की खबरें मिलते ही दोनों पार्टी के कार्यकर्ता थाने पहुँच गए । सरस्वती नगर थाने में पूछताछ के दौरान कार्यकर्ताओं में थाना परिसर में ही मारपीट हुई । इस मामले के बाद थाने में दोनों पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए हैं।

    वहीं जशपुर में मतदाताओं को प्रलोभन देने दो कार से साड़ी, फर्जी राशनकार्ड और कांग्रेस प्रत्याशी विनय भगत के बैनर पोस्टर को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात रंगे हाथ पकड़ा है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर जशपुर तहसीलदार और पुलिस टीम ने पहुंचकर मामला दर्ज किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर से लगे पोरटेंगा में बुधवार देर रात 2 कार में साड़ियों का जखीरा और कुछ फर्जी राशन कार्ड रखे थे। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस बीच कुछ लोग तो मौके से फरार हो गए । लेकिन दोनों गाड़ियां और दोनों गाड़ियों के ड्राइवर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मौके का वीडियो बनाया गया और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जशपुर के कांग्रेस प्रत्याशी विनय भगत के द्वारा मतदाताओं को साड़ी बांटकर उनके पक्ष में वोट डालने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है।

    वहीं रायपुर में बीती देर शाम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का नुकसान करने की दृष्टि से दुष्प्रचार करने के लिए फर्जी पत्र जारी करने की शिकायत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस को बताया गया कि कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा के फर्जी लेटरहेड पर एक फर्जी पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित और प्रचारित किया जा रहा है।

    आरोप लगाया है कि इसमें चुनाव के परिणामों को लेकर एक मनगढ़ंत आकलन किया गया है और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नाम से भी दुष्प्रचार किया जा रहा है। इसका आरोप भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार संभाल रही कंपनी पर लगाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस से जांच कर अपराध दर्ज करने की मांग की गई है।

    इधर छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय रायपुर में शिकायत की है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की खुलेआम उल्लंघन कर धज्जियां उड़ा रहे हैं।15 नवंबर को मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार-प्रसार पर विराम लग चुका है, मगर केंद्रीय व अन्य राज्यों से आए भाजपा के नेता प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ठहरे हुए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इससे मतदान की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। अत: कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से केंद्रीय नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया पर सेमिनार आयोजित
    Next Article वैशाली एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, 19 यात्री घायल, 12 घंटे में दूसरी घटना
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने पेसा पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक, नियमावली पर हुई चर्चा

      November 4, 2026

      मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बनकर अपनी इच्छा पूरी कर रहे राहुल गांधी: बाबूलाल मरांडी

      November 3, 2026

      वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब, CM योगी का बड़ा दावा

      November 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने पेसा पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक, नियमावली पर हुई चर्चा
      • झारखंड में अवैध दवा कारोबार पर AI का पहरा, खरीद-बिक्री में गड़बड़ी होते ही जारी होगा अलर्ट
      • El Nino का कहर: देश के बांधों में 33 फीसदी पानी की कमी, दक्षिण भारत के पांच राज्यों में गहराया जल संकट
      • छठ से पहले वेतन भुगतान की मांग, HEC प्रबंधन ने कर्मचारियों को दिया भरोसा
      • भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version