Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव में जुबानी जंग तेज, कांग्रेस प्रत्याशी बोले- केस दर्ज नहीं हुआ तो करूंगा अनशन
    राजनीति

    निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव में जुबानी जंग तेज, कांग्रेस प्रत्याशी बोले- केस दर्ज नहीं हुआ तो करूंगा अनशन

    adminBy adminMay 5, 2024Updated:May 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा। गोड्डा संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार निशिकांत दुबे और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। झारखंड की सियासत में इनकी प्रतिद्वंदिता किसी से छिपी नहीं है। कई बार दोनों प्रतिद्वंदी ट्विटर, फेसबुक और सार्वजनिक मंच पर भी आमने-सामने हो चुके हैं। अब चूंकि लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, एक बार फिर इनके बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला गोड्डा जिला के बारीडीह गांव में निशिकांत दुबे के जनसंपर्क अभियान के दौरान हुए बवाल से जुड़ा है। दरअसल, शनिवार शाम को बारीडीह गांव में अजय मुर्म नाम के युवक ने निशिकांत दुबे के सामने कुछ सवाल पूछे थे। उनपर वादाखिलाफी का आरोप लगाया था। इस दौरान काफी हो-हंगामा भी हुआ था। अब, इसी प्रकरण को लेकर पहले तो प्रदीप यादव ने निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाए और बीजेपी प्रत्याशी ने भी जमकर पलटवार किया।

    प्रदीप यादव ने निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाये
    गौरतलब है कि शनिवार देर शाम को बारीडीह गांव की घटना का जिक्र करते हुए प्रदीप यादव ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि गोड्डा संसदीय सीट के दुमका जिला अंतर्गत बारीडीह गांव में आदिवासी युवक अजय मुर्मू के साथ मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे के सामने उनके समर्थकों ने मारपीट की। युवक की गलती बस इतनी थी कि उसने सांसद महोदय से उनके 15 साल के कार्यकाल का हिसाब पूछ लिया था। ये भी पूछ लिया था कि आपने 1932 के खतियान का विरोध क्यों किया? घटना को निंदनीय बताते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। उन्होंने कहा कि जनता को अपने जनप्रतिनिधि से सवाल करने, उनके द्वारा किए कार्यों का हिसाब लेने का पूरा हक है। जनता को इस प्रकार डरा-धमकाकर उनकी आवाज दबाना सही नहीं है।

    प्रदीप यादव ने दावा किया है कि हंसडीहा थाने में उस आदिवासी युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि आज (रविवार) शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया तो हंसडीहा चौक के गांधी प्रतिमा के सामने अनशन करूंगा।

    प्रदीप यादव के आरोपों पर निशिकांत दुबे का पलटवार
    कांग्रेस प्रत्याशी के आरोपों पर अब निशिकांत दुबे ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। निशिकांत दुबे ने लिखा कि यह गुंडागर्दी का शासन नहीं है। निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव पर 2009 में उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ जबरन 307 का केस करने का आरोप लगाया। कहा कि मेरे छोटे भाई को हवालात में बंद करा दिया गया। निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव पर उन्हें घर में मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। प्रदीप यादव पर यह भी आरोप लगाया है कि कार्यकतार्ओं की हत्या कर हत्यारों को संरक्षण दिया। निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं। निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव पर उनकी पत्नी की गंदी तस्वीरं बांटने, केस करने और रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। प्रदीप यादव पर उन्होंने 2019 में देवघर की किसी युवती के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया।

    निशिकांत दुबे ने बारीडीह गांव वाली घटना को लेकर प्रदीप आरोपों के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ता महेंद्र यादव के गांव में वोट मांगने पर राजनीति की। निशिकांत दुबे ने लिखा कि 2021 में किसके इशारे पर 2 लड़के मुझे मारने आये थे। निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव पर घटिया गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि फैसला चुनाव आयोग को करने दीजिए।

    प्रदीप यादव और निशिकांत की प्रतिद्वंदिता पुरानी है
    गौरतलब है कि निशिकांत दुबे गोड्डा संसदीय सीट से सांसद हैं वहीं प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से विधायक हैं। दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता पुरानी है। दोनों नेताओं में अक्सर बयानबाजी होती है और यह व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच जाती है। गोड्डा में ट्रेन परिचालन के उद्घाटन के मौके पर उनमें मारपीट जैसी घटना तक हो चुकी है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने गोड्डा में पहले दीपिका पांडेय सिंह को प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाद में उनका टिकट वापस लेकर प्रदीप यादव को दिया। तब भी निशिकांत दुबे ने कहा था कि मैं इनके खिलाफ प्रचार नहीं करूंगा। परिवार के साथ वक्त बिताऊंगा। क्रिकेट खेलूंगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2024: सीएसके के तेज गेंदबाज मथीसा पथिराना श्रीलंका लौटे
    Next Article अब घर बैठे फोन से ही फ्री में 24 घंटे में बन जाएगा आयुष्मान कार्ड
    admin

      Related Posts

      रांची में कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने पेसा पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक, नियमावली पर हुई चर्चा

      November 4, 2026

      मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बनकर अपनी इच्छा पूरी कर रहे राहुल गांधी: बाबूलाल मरांडी

      November 3, 2026

      वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब, CM योगी का बड़ा दावा

      November 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल
      • सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा
      • JSSC-CGL अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, जारी रहेगी जांच
      • हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़, अंशु दुबे के पैर में लगी गोली
      • खूंटी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने सात लोगों को रौंदा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version