Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पत्नी और मां ने पुलिस पर लगाया वैभव को फंसाने का आरोप
    झारखंड

    पत्नी और मां ने पुलिस पर लगाया वैभव को फंसाने का आरोप

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। खुद पर गोली चलाने का ड्रामा कर झरिया के आधा दर्जन युवकों को फंसाने की कोशिश में कांग्रेस के धनबाद नगर अध्यक्ष बैभव सिन्हा को जहां अपने ही बुने जाल में फंस जाने की बात सिटी एसपी पीयूष पांडेय कह रहे हैं। वहीं बैभव सिन्हा की पत्नी और मां ने पुलिस पर ही षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। बैभव की पत्नी और मां ने एसपी पीयूष की कार्रवाई और मीडिया को दिये बयान पर पलटवार करते हुए पूछा है कि सिटी एसपी बतायें कि जब वे गुरूवार को दिनभर केंद्रीय कोल सचिव डॉ. इंद्रजीत के काफिले में सामिल रहे फिर उन्होंने कब और कैसे अनुसंधान कर लिया और महज घटना के तीन घंटा में जांच परख कर बैभव को दोषी साबित कर दिया। शुक्रवार को वैभव सिन्हा की पत्नी अर्चना सिन्हा ने प्रेस कॉन्फें्रस का आयोजन कर मीडिया के सामने कई तथ्यों को रखा, फोटोग्राफ दिखाया और पुलिस पर साजिश के तहत वैभव को फंसाने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में वैभव सिन्हा की मां, उनकी भाभी मौजूद थी। वैभव सिन्हा की पत्नी अर्चना सिन्हा ने कहा कि कोई भी अपनी आईडी या पेपर लेने के लिए 12 लोगो से क्यों आयेगा? कहा कि वैभव घर मे थे, हल्ला सुना तो घर से दौड़ते निकले और घटना घटी। उन्होंने कहा कि अगर वैभव को किसी से रंजिश होती तो वो घर पर बुला कर क्यों मारपीट करते, कहीं बाहर नही करते। पुलिस को अपने घर बुला कर पिस्टल कौन देता है। घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया और पुलिस बैभव को ही आरोपी बना जेल में डाल दिया। श्री अर्चना ने मोबाइल से युवकों का फोटो दिखाते हुए कहा कि फोटो में साफ दिख रहा है कि लड़के अपने फेस को छुपा रहे हैं, जबकि पुलिस बुरी तरह मारपीट लहूलुहान की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बयान को बदल दिया है। सीसीटीव कैमरा को लेकर कहा कि दो सप्ताह से सीसीटीवी कैमरा बंद है। वैभव की पत्नी ने बताया कि 16 तारीख को लड़का रेस्टोरेंट में आया था लड़की के साथ और कुछ गलत कर रहा था। उस पर वेटर ने मना किया। लेकिन उसने वेटर को डांट कर भगा दिया। वेटर ने वैभव सिन्हा को बताया उंसके बाद वैभव ने उन दोनो को डाटा ओर कहा यहां ये सब करना मना है। अपने गार्जियन को बुलवाओ और उसका आइडी कार्ड ले लिया तथा उनदोनो को जाने दिया।

    वैभव के आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज : बैभव सिन्हा के लिखित शिकायत पर शाहिद इराकी, तालिब आलम उर्फ तालिब चौधरी, शोएब हुसैन, सलमान गद्दी, निमेश सिंह नाहोदा के विरुद्ध मारपीट, एक लाख रुपये रंगदारी मागने और जानलेवा हमला करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि पुलिस ने देर शाम तक हिरासत में लिए गए इन छह आरोपियों को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश नहीं किया।
    कोई भी कांग्रेस के नेता नहीं आये मिलने
    वैभव की घटना के बाद कोई भी कांग्रेस के नेता नही आये मिलने। बैभव की पत्नी ने कहा कि वैभव धनबाद में लोकप्रिय हो रहे थे। यह किसी को अच्छा नही लगा। कहा की वैभव बीजेपी तथा कांग्रेस के नजरो में चढ़े हुए थे। यह सब साजिश के तहत किया गया है। अर्चना ने बताया कि वैभव सिन्हा पीएम के सिंदरी दौरे के दिन पुलिस के आदेशों का पालन नही किया था, तब से पुलिस के नजरो में चढ़े हुए थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कारखाना उद्घाटन के लिए जब सिंदरी आये थे उस समय पुलिस ने आदेश दिया था कि कोई भी काला कपड़ा नही पहन कर निकलेगा। लेकिन वैभव ने काला कपड़ा पहना था, उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर के ले गई थी। वैभव की पत्नी ने कहा कि हमलोग कांग्रेस में शुरू से जुड़े हुए है और आज जब सहायता मांगी जा रही है तो कोई भी नेता फोन नही उठा रहे है और न ही कोई मिलने आया है। उन्होंने कहा कि हमलोग लड़ाई लड़ेंगे। हमलोग शुरू से लड़ाई लड़ते आये है। अब हमलोग चुप नही बैठेंगे।

    वैभव गये जेल : फर्जी हमला कांड में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता बैभव सिन्हा और उनके दो समर्थक राहुल दुबे और विकाश दुबे को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। जेल भेजे जाने से पहले सभी की मेडिकल जांच कराई गई, जबकि हमला करने के आरोप में पकड़े गए छह युवकों को अभी थाने में ही रखा गया है। जब मेडिकल जांच के लिए वैभव सिन्हा को अस्पताल ले जाया जा रहा था, उस वक्त काफी संख्या में एक समुदाय के लोग जुटे थे। इन लोगों ने वैभव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मामले में पुलिस ने बैभव समेत चार नामजद तथा आधा दर्जन से अधिक अज्ञात पर प्राथमिकी की है। बैभव समेत सभी आरोपितों पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक मामले में वादी पुलिस है, जिसमें बैभव समेत उपरोक्त आरोपितों पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरा मामला पीड़ित झरिया निवासी शाहिद इराकी के बयान पर दर्ज किया जा रहा है। पिस्टल दिखाकर धमकी देने, 20 हजार रुपए रंगदारी मांगने, जान मारने की नियत से मारपीट करने और मोबाइल व आधार कार्ड, वोटर कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस छीनने के मामले में एफआईआर की जा रही है। तीसरी एफआईआर उस लड़की के बयान पर दर्ज होगी, जो 16 अगस्त को शाहिद इराकी संग टेस्ट आॅफ एशिया रेस्टूरेंट गई थी। उसने छेड़खानी व धमकी का आरोप लगाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलायंस क्लब ने निकाली रुबेला जागरूकता रैली
    Next Article खनिज के मामले में झारखंड धनी: राज्यपाल
    azad sipahi

      Related Posts

      जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, पांच हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

      September 24, 2026

      खनिज सेस पर केंद्र से टकराव: 5-6 अक्टूबर को हो सकता है झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र, कैबिनेट में कल आ सकता है प्रस्ताव

      September 24, 2026

      झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

      September 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, पांच हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक
      • खनिज सेस पर केंद्र से टकराव: 5-6 अक्टूबर को हो सकता है झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र, कैबिनेट में कल आ सकता है प्रस्ताव
      • जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की से सरेराह बदसलूकी, VIDEO वायरल; 4 आरोपी गिरफ्तार
      • पटना में जन सुराज नेता अनिल यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4-5 गोलियां लगीं; CCTV में कैद हुए हमलावर
      • यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: 19 चालान, ₹1.75 लाख बकाया, फिर भी दौड़ती रही बस; 9 की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version