Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार : राजद ने नीतीश व सुशील मोदी का इस्तीफा मांगा
    Top Story

    बिहार : राजद ने नीतीश व सुशील मोदी का इस्तीफा मांगा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना:  बिहार में एक स्वयंसेवी संस्थान सृजन महिला विकास सहयोग समिति के जरिए करीब 700 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है। इस घोटाले को लेकर 80 विधायकों वाले मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) से इस्तीफे की मांग की है। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यहां कहा, बिहार में यह महाघोटाला किया गया है। सृजन घोटाले की जानकारी नीतीश कुमार और सुशील मोदी को पहले से थी। इन दोनों के रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है, इसलिए पहले दोनों से इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि यह फर्जीवाड़े का कार्य साल 2009 से चल रहा था। उन्होंने तर्क देते हुए कहा, इसी तरह जब लालू प्रसाद पर चारा घोटाले के आरोप लगाए गए थे, उस वक्त उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और अब निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री नीतीश को भी इस्तीफा देना होगा।

    इधर, जनादेश को नजरअंदाज कर महागठबंधन तोड़ने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी नीतीश और सुशील मोदी से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि सृजन घोटाले की जांच की निगरानी सर्वोच्च न्यायालय से कराई जानी चाहिए।

    तेजस्वी ने कहा कि आरोपी महेश मंडल की बीमारी से मौत नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मृतक आरोपी का बेटा जद (यू) के जिला स्तर का नेता है, उसके बाद भी मुख्यमंत्री में संवेदना नहीं है।

    उन्होंने कहा, जब मेरे ऊपर केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा कथित भ्रष्टाचार के मामले में झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई, तब हमें सरकार से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि ये भ्रष्टाचार पर कौन सा जीरो टॉलरेंस है?

    तेजस्वी ने कहा, नीतीश कुमार को यह भी बताना चाहिए कि ये कौन सा सिद्धांत है, कौन सी विचारधारा है। इतना बड़ा घोटाला हो गया है, लेकिन वे चुप हैं। हम ‘जनादेश अपमान यात्रा’ पर तो निकले ही हैं, इस मामले को लेकर अब ‘सृजन यात्रा’ भी करेंगे और बिहार के सभी स्थानों पर जाकर लोगों को इसकी जानकारी देंगे।

    सृजन घोटाले के एक आरोपी की रविवार को मौत हो गई है। मृतक जिला कल्याण विभाग के नाजिर पद पर कार्यरत था और निलंबित था। इसी तरह भाजपा शासित मध्यप्रदेश में शिवराज राज के बहुचर्चित व्यापम घोटाले से जुड़े 58 लोगों की रहस्यमय ढंग से मौत हो चुकी है।

    आरोप है कि भागलपुर के सबौर स्थित स्वयंसेवी संस्था सृजन महिला विकास सहयोग समिति के बैंक खाते में सरकारी योजनाओं के पैसे रखे जाते थे, जिसका उपयोग संस्था द्वारा अपने व्यक्तिगत कार्यो में करती थी। यह मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की है।

    फिलहाल इस मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। इस मामले में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के घोटाले का आरोप है। अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकारबाइन समेत हथियार और गोलियों के जखीरे के साथ बबलू खान गिरफ्तार
    Next Article कमल हसन ने एआईएडीएमके गुटों के विलय पर निशाना साधा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: हेमंत सोरेन

    October 24, 2026

    जदयू ने अनंत सिंह पर की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित; विधायकी पर भी संकट

    October 24, 2026

    छठ पर घर लौटने की राह महंगी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो फ्लाइट के किराये में चार गुना उछाल

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: हेमंत सोरेन
    • जदयू ने अनंत सिंह पर की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित; विधायकी पर भी संकट
    • छठ पर घर लौटने की राह महंगी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो फ्लाइट के किराये में चार गुना उछाल
    • नितिन नवीन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा विपक्ष
    • छह बार विधायक और झारखंड के प्रथम वन मंत्री रहे यमुना सिंह, ‘हाथी सिंह’ के नाम से थी पहचान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version