Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»हाई-टेक्नो»ऑटोमुविट»मारुति ने लॉन्‍च किया AMT के साथ इग्निस का टॉप वेरिएंट अल्‍फा, कीमत 7.01 लाख से शुरू
    ऑटोमुविट

    मारुति ने लॉन्‍च किया AMT के साथ इग्निस का टॉप वेरिएंट अल्‍फा, कीमत 7.01 लाख से शुरू

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली: भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने इग्निस का नया वेरिएंट ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) के साथ पेश किया है। यह एएमटी वर्जन इग्निस के टॉप वेरिएंट यानि कि अल्‍फा के साथ पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो एएमटी के साथ अल्‍फा पेट्रोल की दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम कीमत 7.01 लाख रुपए रखी गई है। वहीं डीजल इंजन के साथ अल्‍फा एएमटी की कीमत 8.08 लाख रुपए रखी गई है। अभी तक इग्निस का डेल्‍टा और जीटा वेरिएंट ही एएमटी के साथ उतारा गया था।

     

     

    इससे पहले पिछले महीने मारुति ने अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो के टॉप वेरिएंट अल्‍फा को एएमटी के साथ पेश किया था। अब मारुति ने इग्निस के अल्‍फा वेरिएंट को एएमटी के साथ पेश किया है। इसके साथ ही अब इग्निस का एक मात्र सिग्‍मा वेरिएंट ही एएमटी के बिना सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्‍स से लैस है। गौरतलब है कि यह इग्निस का बेस वेरिएंट है। इग्निस इस साल जनवरी महीने में लॉन्च हुई थी। जिसके बाद से इसका प्रदर्शन काफी बढि़या रहा है। मारुति हर महीने 4500 यूनिट बेच रही है।

     

    इग्निस के स्‍पेसि‍फिकेशंस की बात करें तो यह दो इंजन वेरिएंट के साथ आती है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 1.2 लीटर वीवीटी इंजन से लैस है। इसकी पावर 83 पीएस और टॉर्क 113 एनएम है। वहीं डीज़ल वेरिएंट में 1.3 लीटर डीडीआईएस इंजन दिया गया है। यह 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि इसके पेट्रोल वर्जन का माइलेज 20.89 किमी प्रति लीटर और डीज़ल वर्जन का माइलेज 26.80 किमी प्रति लीटर है। मारूति इग्निस में एपल कारप्ले, गूगल एंड्रॉयड ऑटो, मिररलिंक और नेविगेशन सपोर्ट करने वाला सात इंच का सुज़ुकी स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है। सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेशनल हाईवे पर सड़क किनारे जनसुविधाएं स्थापित करेगी सरकार, पार्किंग, फूड कोर्ट और रेस्‍ट रूम की भी होगी सुविधा
    Next Article क्रेडिट पॉलिसी का आज भी रहा असर: 240 अंक गिरा शेयर बाजार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    टॉर्क की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान

    December 13, 2023

    हैरियर और सफारी के फेसलिफ्टेड मॉडल के 5 बड़े बदलाव देखें

    October 10, 2023

    Harley-Davidson X440: हार्ली डेविडसन ने हीरो के साथ मिलकर बना डाली सबसे किफायती 440CC की बाइक

    July 9, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा रांची रेलवे स्टेशन, त्योहारी भीड़ को देखते हुए खोला गया साउथ गेट
    • झारखंड के थानों में कब लगेंगे CCTV कैमरे? हाईकोर्ट ने मांगी टेंडर की प्रगति रिपोर्ट, 4 नवंबर को अगली सुनवाई
    • झारखंड हाईकोर्ट सख्त: पुल ध्वस्त मामलों की जांच 3 महीने में पूरी करने का आदेश, धनबाद-पलामू-गुमला के SP को निर्देश
    • धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ: सुप्रीम कोर्ट
    • फ्लाइट में अब नहीं ले जा सकेंगे इस कंपनी का पावरबैंक; इंडिगो विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version