Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आदिवासियों की सबसे बड़ी हितैषी है भाजपाः रघुवर
    Breaking News

    आदिवासियों की सबसे बड़ी हितैषी है भाजपाः रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 19, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • वादे और नारों के बल पर कांग्रेस ने 55 साल निकाल दिये : रघुवर दास

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस का सिर्फ एक एजेंडा है मोदी हटाओ, भाजपा हटाओ। पहली बार मोदी ने युवाओं पर ध्यान दिया, उनके रोजगार पर ध्यान दिया। भाजपा की जनहित नीतियों के कारण ही देश के सर्वाधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस ने देश को एक ही चीज दिया है, वह है भ्रष्टाचार। इसमें कांग्रेस को कोई पछाड़ नहीं सकता। उक्त बातें उन्होंने छत्तीसगढ़ में आमसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

    उन्‍होंने कहा कि देश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए भाजपा ने चिंता की। मोदी ने आयुष्मान भारत योजना पेश की। एक ही परिवार को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त हो रहा है। अब गरीबों को इलाज के लिए अपना घर-जेवर गिरवी नहीं रखना पड़ेगा। पूरे देश में शौचालय बन रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के कारण अब मां-बहनों को अंधेरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। सभी के घर में शौचालय बन रहे हैं। उज्ज्वला योजना भी नरेंद्र मोदी की देन है। गरीबों के लिए किये जा रहे काम कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन गया है। वादे और नारों के बल पर कांग्रेस ने 55 साल निकाल दिये, लेकिन किया कुछ नहीं। बीजेपी सिर्फ काम पर विश्वास करती है। छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड भाजपा की देन है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ का विकास करके दिखाया, यहां की अन्न वितरण प्रणाली की तारीफ पूरी दुनिया ने होती है। यहां विकास का पहिया न थमे, इसलिए जरूरी है कि एक बार फिर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनायें।

    मेदिनीनगर में सीएम का विरोध करने की योजना बनाते 16 पारा शिक्षक गिरफ्तार, दो सौ फरार

    मेदिनीनगर। सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन को लेकर अलर्ट शहर थाना की पुलिस ने आज 16 पारा शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि शहर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि रेड़मा स्थित हीरो शोरूम के सामने ठाकुरबाड़ी मंदिर में कई पारा शिक्षक जमा होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की योजना बना रहे थे। इसी बीच शहर थाना की पुलिस वहां पहुंची और 16 पारा शिक्षकों को गिरफ्त में ले लिया। मौके से करीब दो सौ पारा शिक्षक भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी स्थिति में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खलल पहुंचाने की छूट नहीं दी जायेगी।

    आधा पेट खाइये, लेकिन बेटी को जरूर पढ़ाइये

    सीएम ने कहा कि बेटा-बेटी को पढ़ाइये। गरीबी को समाप्त करना है, तो बच्चों को अवश्य पढ़ायें। बेटियों को हर हाल में पढ़ायें। बेटियों के पढ़ने से दो परिवार शिक्षित होता है। आधा पेट खाइये, लेकिन बेटी को जरूर पढ़ाइये। महिलाओं के विकास से ही समाज, राज्य और देश का विकास संभव हो सकता है। कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ में किसानों से 10 प्रतिशत खरीदारी होती थी। रमन सिंह सरकार में 70 प्रतिशत खरीदारी होती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है।

    कांग्रेस पर करारा प्रहार

    सीएम रघुवर दास ने कहा, जमशेदपुर में मैं मजदूर था। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो मजदूर को मुख्यमंत्री बना सकती है। क्या यह कांग्रेस में संभव है? चुनाव में कांग्रेस कहती है कि मेरा हाथ जनता के साथ। चुनाव के बाद कांग्रेस का हाथ, जनता की गर्दन के साथ। कांग्रेस ने अंग्रेजी के हर शब्द के अनुसार घोटाला किया है। ए से आदर्श, बी से बोफोर्स, सी से कोयला घोटाला, डी से दामाद घोटाला। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हर किसी को सरकारी बंगला मिला हुआ है। क्या मोदी जी के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी बंगला मिला है। राहुल गांधी सुबह कुछ तो शाम को कुछ और कहते हैं। ऐसा व्यक्ति देश को चलाने का सपना देखता है। सोचिए देश का क्या होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनिल विज बोले- AAP नेताओं के पाकिस्तान से लिंक हो सकते हैं
    Next Article ओरमांझीः जिसे हाथ्‍ाी को 12 साल पाला, उसी ने पटक कर मार डाला
    azad sipahi

      Related Posts

      पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

      October 16, 2026

      बारिश से बेपटरी हुई दुर्गा पूजा की रौनक, पंडालों की चमक फीकी पड़ी और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी

      October 16, 2026

      झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

      October 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      • बारिश से बेपटरी हुई दुर्गा पूजा की रौनक, पंडालों की चमक फीकी पड़ी और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
      • नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी
      • नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 333 करोड़ के राहत कार्यक्रम मंजूर, 487 करोड़ के प्रस्ताव विचाराधीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version