Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ईरान ने अमेरिका को धमकाते हुए कहा, यदि परमाणु समझौता खत्म किया तो…
    दुनिया

    ईरान ने अमेरिका को धमकाते हुए कहा, यदि परमाणु समझौता खत्म किया तो…

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर पिछले कई सालों से तनातनी चल रही है। अब ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने कहा है कि अगर अमेरिका परमाणु समझौता खत्म करता है तो वह 5 दिन के भीतर उच्च स्तरीय यूरेनियम संवर्धन फिर से शुरू कर सकता है। यदि ईरान ऐसा करता है तो वह परमाणु हथियार बनाने के काफी करीब पहुंच जाएगा। संगठन के प्रमुख अली अकबर सलेही ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अगर हम एक संकल्प लेते हैं तो 5 दिनों में हम फोर्दो परमाणु संयंत्र में 20 फीसदी संवर्धन बढ़ा सकते हैं। जाहिर है हम नहीं चाहेंगे कि ऐसा कुछ हो क्योंकि हमने JCPOA परमाणु समझौता हासिल करने में काफी कोशिशें की हैं।’

    वर्ष 2015 में दुनिया के शक्तिशाली देशों के साथ हुए परमाणु समझौते में ईरान द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के बदले में उस पर लगाए प्रतिबंधों को कम किया गया। इसमें यूरेनियम संवर्धन 20 फीसदी या उससे ज्यादा बढ़ाने पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है। यूरेनियम संवर्धन 20 फीसदी या उससे ज्यादा बढ़ाना ऐसी प्रक्रिया है जिसमें ईरान परमाणु हथियार के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अभियान के दौरान बार-बार परमाणु समझौता खत्म करने की धमकी देते रहे हैं और जब ईरान ने मिसाइल परीक्षण किए और अमेरिका ने नए प्रतिबंध लागू किए तो ट्रंप पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि दोनों देश एक-दूसरे पर समझौते की भावना का उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहते हैं।

    इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका नए प्रतिबंध लगाना जारी रखता है तो ईरान वर्ष 2015 में वैश्विक शक्तियों के साथ हुए परमाणु समझौते को चंद घंटों में छोड़ सकता है। इस संधि के तहत कहा गया था कि यदि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण करता है तो उसके अधिकतर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटा लिया जाएगा। रूहानी ने यह बयान ईरान द्वारा मिसाइल परीक्षण और हमले किए जाने और वॉशिंगटन की ओर से नए प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी में दर्दनाक रेल हादसा- बढ़ती ही जा रही है मरने वालों की संख्या
    Next Article फैसलाः सुप्रीम कोर्ट के इस बेंच ने तीन तलाक से दिलाई निजात, जानें किस जज ने क्या कहा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव

    August 31, 2026

    टोरंटो में मोहन भागवत का बड़ा बयान- भारत ‘महाशक्ति’ नहीं, बल्कि ‘विश्वगुरु’ है

    August 31, 2026

    PM मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा सफल, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

    August 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप
    • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
    • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
    • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
    • उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version