Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कांग्रेस ने संसद में पूछा, ‘प्रधानमंत्री के 65 विदेश दौरों का क्या नतीजा निकला?’
    राजनीति

    कांग्रेस ने संसद में पूछा, ‘प्रधानमंत्री के 65 विदेश दौरों का क्या नतीजा निकला?’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 3, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “गुरूवार को राज्य सभा में भारत की विदेश नीति, पाकिस्तान, चीन को लेकर जमकर बहस हुई। ”

    गुरुवार को राज्यसभा में विदेश नीति पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों और भारत की वर्तमान विदेश नीति की जमकर आलोचना की। डोकलाम में चीन के साथ जारी तनाव, पाकिस्तान और नेपाल के साथ रिश्ते को लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी को संसद में बताना चाहिए कि उनके 65 विदेश दौरों का क्या नतीजा निकला? शर्मा ने कहा, ‘पीएम विदेशों के नेताओं से झप्पी डाल कर मिलते हैं। इस सबका फायदा तब है जब कुछ हासिल हो।’ शर्मा ने आरोप लगाया कि पीएम ने संसद को अपने एक भी विदेश दौरे की जानकारी नहीं दी। नेपाल और रूस से भारत के रिश्तों के बदलते समीकरण पर भी आनंद शर्मा ने मोदी सरकार पर हमला बोला।

    मोदी के विदेश दौरों पर अकेले जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत प्लेन के लैंड करने के बाद भारतीय राजनयिक पीएम को रिसीव करता है। शर्मा ने ताना मारा, ‘पीएम को कैमरे के फ्रेम की चिंता होती है इसलिए अधिकारियों को ऊपर जाकर रिसीव न करने की हिदायत है।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को भारत द्वारा अलग-थलग किए जाने के दावे गलत हैं। भारत को इस तरह के दावों से बचना चाहिए। कांग्रेस ने चीन, पाकिस्तान के साथ रिश्ते खराब करने का आरोप भी लगाया।

    आनंद शर्मा ने कहा, ‘देश की विदेश नीति में बदलाव नहीं होने चाहिए। चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद पर शर्मा ने कहा, जब देश हित की बात हो तो हम सब एक साथ खड़े हैं, इसमें कोई दोराय नहीं है। लेकिन कूटनीति का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।’

    नरेंद्र मोदी पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि उन्होंने चीन के प्रधानमंत्री से अस्ताना, हमबर्ग में हुई बातचीत के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।

    पाकिस्तान पर बोलते हुए आनंद शर्मा ने कहा, पाकिस्तान का अलग-थलग होने का दावा गलत दावा है। पाक-चीन के बीच, पाकिस्तान-तुर्की के बीच अच्छे रिश्ते नहीं हैं? पाकिस्तान कई देशों के साथ सैन्य अभ्यास कर रहा है या नहीं? हमने पाकिस्तान को किनारे कर दिया है, ऐसे बयान क्यों दिए जाते हैं जब हम वैश्विक रूप से महाशक्ति बनना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पूरी दुनिया भारत-पाकिस्तान को एक साथ देखती थी, लेकिन हम यह नजरिया बदलने में कामयाब रहे थे। अब फिर से पूरी दुनिया की नजर भारत-पाक पर है। आपकी (केंद्र सरकार) पॉलिसी बदलती रहती है। पहले आप कहते हैं कि बातचीत करेंगे फिर एकाएक बातचीत बंद कर दी जाती है। पीएम मोदी अफगानिस्तान दौरे को नाटकीय बनाते हुए पाकिस्तान चले गए। प्रधानमंत्री ने बताया नहीं कि पाकिस्तान के साथ क्या बात हुई?

     
    उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के बारे में कहा, ’65 देशों का दौरा कर चुके पीएम ने सदन को नहीं बताया कि इनसे क्या मिला? पीएम मोदी का शौक है अकेले जाना, मजबूरी में ही मंत्री को ले जाते हैं। पीएम ने अमेरिका में कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया को झुका दिया, अजीब बात है दुनिया मान गई पड़ोसी नहीं मान रहा। 1971 में सेना की सबसे बड़ी जीत हुई थी, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कभी ऐसा बयान नहीं दिया। आपने कभी उनका (इंदिरा गांधी) का नाम भी नहीं लिया। आपकी राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन आप इतिहास दोबारा नहीं लिख सकते।

    चीन पर बोलते हु्ए आनंद शर्मा ने कहा, ‘पीएम ने एक बार भी नहीं बताया कि शी चिनफिंग से उनकी क्या बात हुई? क्या यह जानने का देश को अधिकार नहीं है? हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे हमारे रिश्ते नेपाल के साथ बिगड़े। नेपाल के लिए हमारा रवैया बड़े भाई वाला नहीं होना चाहिए था। चीन ने वन बेल्ट वन रोड के जरिए हमारे पड़ोसियों को साधा है। हमारे पड़ोसी देशों ने भी इसे आर्थिक मौके के रूप में लिया है। मैं जानना चाहता हूं कि चीन को लेकर सरकार की अभी क्या नीति है?’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडोकलाम विवाद:चीन ने कहा, भारत शांति चाहता है तो सेना पीछे हटाए
    Next Article धारा 49 (1) में नहीं होगी छेड़छाड़, विकास के लिए भूमि अधिग्रहण एक्ट में होगा संशोधन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आदिवासी महाजुटान रैली पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- कांग्रेस ने हमेशा किया छल

    August 31, 2026

    यूपी, पंजाब और गुजरात में भाजपा के नये प्रभारी नियुक्त, चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद

    August 18, 2026

    सिर्फ परीक्षा रद्द करना समस्या का समाधान नहीं : बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
    • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
    • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
    • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
    • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version