Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कुलभूषण जाधव अब मौत की सज़ा को दे सकेंगे चुनौती, पाकिस्तान ने पास किया बिल
    Top Story

    कुलभूषण जाधव अब मौत की सज़ा को दे सकेंगे चुनौती, पाकिस्तान ने पास किया बिल

    shivam kumarBy shivam kumarJune 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान की संसद ने वो बिल पास कर दिया है, जिसके तहत भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) मौत की सज़ा के खिलाफ अपील कर सकते हैं. बता दें कि पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने उन्हें मौत की सज़ा सुनाई है. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत विधेयक, 2020 को पारित किया है. अब अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (ICJ) के फैसले के तहत जाधव को राजनयिक मदद दी जा सकेगी.

    भारतीय नौसेना रिटायर्ड अधिकारी जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में अप्रैल 2017 को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी. भारत ने जाधव को राजनयिक पहुंच न देने और मौत की सजा को चुनौती देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आईसीजे का रुख किया था.

    ICJ ने क्या कहा था

    आईसीजे ने जुलाई 2019 में फैसला दिया था कि पाकिस्तान को जाधव को दोषी ठहराने और सजा सुनाने संबंधी फैसले की समीक्षा करनी चाहिए. साथ ही आईसीजे ने कहा था कि बिना किसी देरी के भारत को जाधव के लिए राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने देने का भी मौका देना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने अपने 2019 के फैसले में पाकिस्तान को, जाधव को दी गई सजा के खिलाफ अपील करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने को कहा था.

    विधेयक पारित होने के बाद कानून मंत्री फरोग नसीम ने कहा कि अगर उन्होंने विधेयक पारित नहीं किया होता तो भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद चला जाता और आईसीजे में पाकिस्तान के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू कर देता. नसीम ने कहा कि विधेयक आईसीजे के फैसले के मद्देनजर पारित किया गया है. उन्होंने कहा कि विधेयक पारित कर उन्होंने दुनिया को साबित कर दिया कि पाकिस्तान एक ‘जिम्मेदार राष्ट्र’ है. नेशनेल एसेंबली में बिल पेश होने के साथ ही विपक्षी दलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था. वे बेंच पर खड़े होकर इसका विरोध कर रहे थे और कह रहे थे कि भारत की मांगों के आगे यह सरकार का आत्मसमर्पण है.

    क्या है भारत का पक्ष

    भारत लगातार ये कह रहा है कि जाधव एक पूर्व नौसेना अधिकारी हैं जिन्हें ईरान से किडनैप कर लिया गया था. वे उस दौरान बिजनेस के सिलसिले में वहां पहुंचे थे. किडनैप किए जाने के बाद उन्हें पाकिस्तान की सेना को सौंप दिया गया था. जबकि इस्लामाबाद आरोप लगाता रहा है कि जाधव एक भारतीय जासूस है, जो पाकिस्तान के अंदर आतंकी हमले कराने के लिए जिम्मेदार है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCorona Update: 70 दिनों बाद देश में सबसे कम कोरोना केस आए, 24 घंटे में 4002 संक्रमितों की मौत
    Next Article वित्त मंत्री सीतारमण की अध्यक्षता में आज होगी GST काउंसिल की बैठक, वैक्सीन पर दर घटने के आसार कम
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे पर शिकंजा, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 2, 2026

      देवघर दौरे पर CJI सूर्यकांत, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद विधिक सेवा शिविर में होंगे शामिल

      November 2, 2026

      रामगढ़ की स्टील फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाके, इलाके में मची दहशत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

      November 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे पर शिकंजा, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ हुआ शक्तिशाली, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका
      • देवघर दौरे पर CJI सूर्यकांत, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद विधिक सेवा शिविर में होंगे शामिल
      • रामगढ़ की स्टील फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाके, इलाके में मची दहशत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
      • आस्था की आड़ में अंधविश्वास! दो बेटों वाली महिलाओं के नाम पर गांव-गांव भीख मांगने की प्रथा, समाज की चुप्पी पर सवाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version