रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधि सदस्य के चुनाव के लिए आज, बुधवार 4 नवंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 11:15 बजे से डोरंडा स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय में शुरू होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। दोपहर करीब दो बजे के बाद नतीजे आने की संभावना है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला…
Author: shivam kumar
काठमांडू। नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में माउंट एवरेस्ट के पास मंगलवार सुबह बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में भारत के 47 वर्षीय पर्यटक वसंत कुमार बलरामारामाडु की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट भी शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लैंडिंग के दौरान हुई टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:11 बजे सोलुखुम्बु जिले के खुम्बू पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर-4 स्थित फेरीचे (Pheriche) हेलिपैड पर हुआ। फिशटेल एयर और…
रांची। दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे झारखंड के लोगों को इस बार हवाई सफर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सीमित उड़ानों के कारण रांची से अहमदाबाद, पुणे और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के हवाई किराये में 68 से 94 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे दूसरे राज्यों में काम करने वाले झारखंड के लोगों का त्योहार का बजट बिगड़ सकता है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना पहले से ही मुश्किल बना हुआ है। ऐसे में विमान…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच तेज करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने मंगलवार, 3 नवंबर को हाई कोर्ट को बताया कि मामले की जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम का नेतृत्व हजारीबाग सदर के एसडीपीओ करेंगे। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में हुई। अदालत ने सरकार से जांच की प्रगति रिपोर्ट 19 नवंबर तक पेश करने को कहा है। पिछली सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने जांच में तेजी लाने और…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रांची स्थित झारखंड हाई कोर्ट परिसर में लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से बने डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य न्यायिक रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना, अदालतों के डिजिटल कामकाज को मजबूत करना और न्यायिक सेवाओं को अधिक सुगम बनाना है। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एस. चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह सहित न्यायिक क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हाई…
रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। मॉक पार्लियामेंट को लेकर तंज कसते हुए मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पूरी करने के लिए मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बन गए हैं। जिंदगी में पीएम बनना संभव नहीं : मरांडी बाबूलाल मरांडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी के लिए वास्तविक जीवन में देश का प्रधानमंत्री बन पाना संभव नहीं है। शायद इसी वजह से वे मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बनकर अपनी इच्छा पूरी करने की कोशिश कर…
-मंगरा और छेछा पंचायत में बालू उठाव के दौरान अतिरिक्त वसूली का आरोप, जिला खनन पदाधिकारी ने कहा- गड़बड़ी पर होगी अविलंब कार्रवाई बरवाडीह:- बरवाडीह प्रखंड की मंगरा और छेछा पंचायत में बालू उठाव के दौरान चालान के नाम पर कथित रूप से दोगुनी राशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रैक्टर चालकों को 100 रुपये का चालान दिया जा रहा है, जबकि उनसे 200 रुपये लिए जा रहे हैं। रसीद पर दर्ज राशि और वास्तविक वसूली में अंतर ने बालू घाटों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।वाहन चालकों के बीच चर्चा है कि…
रांची। झारखंड में संगठित अपराध और रंगदारी के मामलों को लेकर कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज होने की खबर है। दोनों अपराधियों के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस कदम का उद्देश्य विदेश में छिपे आरोपियों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों को तेज करना है। कई जिलों में सक्रिय हैं गिरोह झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोहों की गतिविधियां पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बनी हुई हैं। राहुल सिंह और राहुल दुबे के गिरोह पर राज्य के विभिन्न…
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु (Murasu) ने गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 और 3 नवंबर को देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तूफान के प्रभाव से दक्षिण भारत और पूर्वी तटीय राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है…
देवघर। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत सोमवार, 2 नवंबर को झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्य न्यायाधीश बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर में शामिल होंगे। विधिक सेवा शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम…
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल गांव स्थित शिवाय आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड की भट्ठी में रविवार सुबह सिलसिलेवार विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। एक के बाद एक हुए तीन से चार धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। हालांकि, कंपनी प्रबंधन ने घटना में किसी के हताहत होने से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुबह करीब सात बजे हुए धमाके मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब सात बजे फैक्ट्री की भट्ठी में अचानक जोरदार…
