महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दवा देने का दावा करने वाले एक डॉक्टर के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन से अफवाह फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर ने कथित तौर पर कोरोना वायरस ‘फ्लू’ से बचने की दवाई उपलब्ध होने का बोर्ड अपने क्लीनिक के बाहर लगाया हुआ था। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर में यह मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि आयुर्वेद एमडी डॉक्टर सरवर राजे खान ने वसई शहर में अपनी क्लीनिक के बाहर कथित तौर पर कोरोना वायरस ‘फ्लू’ से बचने की दवाई उपलब्ध होने का बोर्ड लगाया हुआ था।
इस संबंध में वालीव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि विज्ञापन भ्रमित करने वाला था इसलिए उसके खिलाफ भादंवि की धारा 188 और कोरोना वायरस के इलाज को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बतयाा कि जिला कलेक्टर ने वायरस के संबंध में अफवाह फैलाने और भ्रामक जानकारी देने के खिलाफ आदेश भी जारी किया है। बता दें कि खान ने कथित तौर पर एक बोर्ड लगाया था, जिस पर लिखा था रोकथाम इलाज से बेहतर है, कोरोना फ्लू से बचने की दवाई उपलब्ध है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



