Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»क्यों पाकिस्तान को लताड़ लगाने के महीने भर बाद ही डोनाल्ड ट्रंप को उसके सामने झुकना पड़ा है
    दुनिया

    क्यों पाकिस्तान को लताड़ लगाने के महीने भर बाद ही डोनाल्ड ट्रंप को उसके सामने झुकना पड़ा है

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 16, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कुछ समय पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकियों का स्वर्ग बताते हुए उससे सभी रिश्ते खत्म करने की बात तक कह दी थी

    अगस्त के आखिरी हफ्ते में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को लेकर अपनी नई सामरिक नीति की घोषणा की थी. इसमें उन्होंने अपने पुराने रुख से पलटते हुए अफग़ानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ जंग और तेज करने की बात कही थी. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाते हुए उसे अफगानिस्तान में फैली हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था.

    डोनाल्ड ट्रंप का कहना था, ‘अफगानिस्तान को लेकर हमारे दो प्रमुख एजेंडे हैं – पहला वहां से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना है. दूसरा, हमें पाकिस्तान को डील करने का अपना नजरिया बदलना है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब हम उस पाकिस्तान को लेकर और ज्यादा चुप नहीं रह सकते जो आतंकियों के लिए स्वर्ग बना हुआ है. हमने उसे अरबों रुपए दिए और उसने उन्हीं से आतंकियों को ठिकाने मुहैय्या कराए. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका का बहुत फायदा उठाया है. लेकिन, अब अगर वह आगे भी इसी तरह आतंकियों की मदद जारी रखता है तो उसे बहुत कुछ गंवाना पड़ेगा…ऐसे किसी भी देश के साथ रिश्ते कायम नहीं रह सकते जो उन आतंकियों को आश्रय देते हैं जो अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाते हैं.’

    इस कड़े संदेश के करीब एक महीने बाद ही बीते शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर एक और बयान दिया जिसने दुनिया को एक बार फिर हैरान कर दिया. यह बयान पाक सेना द्वारा एक कनाडाई परिवार को हक्कानी नेटवर्क से छुड़ाये जाने के बाद आया. इस बयान में ट्रंप ने अपने पिछले बयान के उलट पाकिस्तान की जमकर प्रशंसा की है. उन्होंने कहा, ‘अमेरिका, पाकिस्तान और इसके नेताओं के साथ एक बेहतर रिश्ते के विकास की शुरुआत कर रहा है. मैं कई मोर्चों पर सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं.’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ऑपरेशन में पाकिस्तान द्वारा अमेरिका का सहयोग किए जाने से पता चलता है कि इस्लामाबाद ने वॉशिंगटन का सम्मान करना शुरू कर दिया है और वह इस क्षेत्र को आतंकियों से सुरक्षित रखने के प्रयास में लग गया है.

    अंतरराष्ट्रीय जानकारों की मानें तो ट्रंप कनाडाई परिवार को छुडाये जाने के बाद केवल पाकिस्तान को धन्यवाद देकर भी काम चला सकते थे. लेकिन, इस छोटी सी घटना पर उन्होंने पाकिस्तान की जिस तरह तारीफ़ की और नए रिश्तों की शुरुआत करने की बात कही. उससे साफ़ पता चलता है कि वे एक बार फिर पाकिस्तान से संबंध अच्छे करने को बेताब हैं.

    इस पूरे मामले में एक रोचक बात यह भी है कि जब अगस्त में ट्रंप ने पाकिस्तान को खुलेआम लताड़ लगाई थी तो माना जा रहा था कि कि पाकिस्तान अतीत में हुई ऐसी घटनाओं की तरह ही कुछ दिन के रस्मी रोष का दिखावा करते हुए मनुहार की स्थिति में आ जाएगा और अमेरिका के साथ सुलह समझौते की कोशिश करेगा. लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने चौंकाते हुए कई ऐसे नीतिगत फैसले लिए जिनसे वाशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच तनाव और बढ़ गया. साथ ही उसका अमेरिका को लेकर जो रुख बना उससे वह कहीं न कहीं अपने इस परंपरागत सहयोगी को चुनौती देता भी नजर आया.

    अमेरिकी राष्ट्रपति से लताड़ लगने के बाद संसद के एक विशेष सत्र में पाक विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका की जमकर निंदा की. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक प्रस्ताव भी पास किया गया. साथ ही अमेरिका के साथ फिलहाल बातचीत बंद करने का निर्णय भी लिया गया. इसके बाद पाक विदेश मंत्री ने अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा रद्द कर दी. साथ ही पाकिस्तान की यात्रा पर आ रहीं अमेरिका की सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स और दक्षिण एशिया की विशेष राजदूत लीजा कर्टिस से भी अपनी यात्राएं रद्द करने के लिए कह दिया गया.

    दूसरी ओर इसी दौरान पाकिस्तान ने चीन से कुछ ज्यादा ही नजदीकी दिखानी शुरू कर दी. अफगान मामलों पर चीन की विशेष राजदूत का पाकिस्तान में जोरदार स्वागत किया गया. इसके कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने चीन का दौरा भी किया. दिलचस्प बात यह है कि ये यात्राएं पहले से प्रस्तावित तक नहीं थीं. इस सब के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया. इसमें उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान को अमेरिका से किसी तरह की खासकर सैन्य मदद की जरूरत नहीं है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैक्टीरिया को ड्रग प्रतिरोधी बनाने वाले 76 जीनों की हुई पहचान
    Next Article कैलिफोर्निया : जंगल की आग से प्रभावित इलाकों में 75 हजार अभी भी फंसे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की

    November 4, 2026

    नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत; तीन लोग घायल

    November 3, 2026

    बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी

    October 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
    • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
    • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
    • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
    • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version