Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चिदंबरम:क्या सत्ता इस सत्य को स्वीकार करेगी अर्थव्यवस्था डूब रही है
    Top Story

    चिदंबरम:क्या सत्ता इस सत्य को स्वीकार करेगी अर्थव्यवस्था डूब रही है

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 27, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कांग्रेस ने भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के अर्थव्यवस्था की वित्त मंत्री द्वारा की गई दुर्दशा को लेकर अरुण जेटली की आलोचना किए जाने के बाद आज देश के आर्थिक हालात को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि क्या सत्ता इस सत्य को स्वीकार करेगी कि अर्थव्यवस्था डूब रही है? दूसरी ओर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री यदि दूसरों को सुनना शुरू कर दें, तो जीएसटी और नोटबंदी से पैदा हुई आधी समस्याओं का हल हो सकता है.

    पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सवाल किया है कि क्या सत्ता इस सत्य को स्वीकार करेगी. चिदंबरम ने ट्विटर पर कहा, यशवंत सिन्हा ने सत्ता से सत्य कहा है. क्या सत्ता अब इस सत्य को स्वीकार करेगी अर्थव्यवस्था डूब रही है.

    यशवंत सिन्हा ने ‘मुझे अब बोलना चाहिए’ शीर्षक आलेख में अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला है.

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जेटली को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोगों को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि हमारे जहाज के पंख गिर गए हैं. राहुल ने ट्वीट किया, देवियों एवं सज्जनों, यह आपका सह पायलट एवं वित्त मंत्री बोल रहा है. कृपया अपनी पेटी बांध लें और मजबूती से बैठ जाएं. हमारे जहाज के पंख गिर गए हैं.

    चिदंबरम ने सिन्हा का हवाला देते हुए कहा कि सत्य यह है कि 5.7 प्रतिशत की विकास दर वास्तव में 3.7 प्रतिशत या उससे भी कम है. उन्होंने कहा, लोगों के मन में भय बैठा देना ही नये खेल का नाम है.

    चिदंबरम ने कहा, शाश्वत सत्य: सत्ता क्या करती है, इसका महत्व नहीं है. अंतत: सत्य की जीत होगी.

    यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी नीत राजग सरकार में वित्त मंत्री थे. उन्होंने अपने आलेख में कहा है कि अगर वह नहीं बोलते तो उनका राष्ट्रीय दायित्व पूरा नहीं होता.

    चुनावी दौरे पर गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसे फैसले किसी को सुने बगैर करने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इन कदमों ने देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है.

    राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री यदि सुनना शुरू कर दें, तो जीएसटी और नोटबंदी से पैदा हुई आधी समस्याओं का हल हो सकता है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और भाजपा की विचारधारा के बीच बहुत अंतर है. कांग्रेस ने सबकी सुनी और उसके बाद बड़े फैसले लागू किए. इस सरकार ने किसी की नहीं सुनी और जीएसटी तथा नोटबंदी लागू की, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है.

    उन्होंने हेमू गांधवी ऑडिटोरियम में छोटे एवं मझोले उद्यमियों, शिक्षकों और चिकित्सकों से बात करते हुए यह बातें कहीं. कांग्रेस नेता ने कहा, हमारे पास अच्छे वक्ता नहीं रहे होंगे लेकिन हमारे पास लोगों को सुनने की गुणवत्ता थी. उनकी समस्याओं के बारे में जानना चाहते थे, हमने हर किसी के सुझाव पर ध्यान दिया और फिर बड़े फैसले लागू करने का फैसला किया. इस सरकार ने ऐसा नहीं किया और जीएसटी तथा नोटबंदी लागू कर दी.

    उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्रियों को स्तब्ध कर दिया था. जीएसटी ने छोटे और मझोले उद्योग को बुरी तरह से प्रभावित किया है. इन्हीं दो तरह के उद्योगों को प्रोत्साहन देकर रोजगार सृजन किया जा सकता है. बड़े उद्योग उस पैमाने पर रोजगार सृजन नहीं कर सकते, जितने की देश को जरूरत है.

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपत्नी को धोखा दे रहा पति, इस तस्वीर ने पोल खोली !
    Next Article झारखंड में रेलगाड़ी की चपेट में आने से हाथी की मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जुबानी जंग से गरमाई धनबाद की राजनीति: सांसद ढुल्लू महतो पर बरसे विधायक जयराम महतो, दी आमने-सामने चुनाव लड़ने की खुली चुनौती

    September 21, 2026

    वासेपुर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग: फहीम खान के भाई शानू खान समेत 3 को लगी गोली, इलाके में दहशत

    September 21, 2026

    वाराणसी मुठभेड़ में ढेर TPC कमांडर बृजेश गंझू का शव पहुंचा पैतृक गांव, चतरा में भारी पुलिस बल तैनात; 43 मामले थे दर्ज

    September 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जुबानी जंग से गरमाई धनबाद की राजनीति: सांसद ढुल्लू महतो पर बरसे विधायक जयराम महतो, दी आमने-सामने चुनाव लड़ने की खुली चुनौती
    • वासेपुर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग: फहीम खान के भाई शानू खान समेत 3 को लगी गोली, इलाके में दहशत
    • वाराणसी मुठभेड़ में ढेर TPC कमांडर बृजेश गंझू का शव पहुंचा पैतृक गांव, चतरा में भारी पुलिस बल तैनात; 43 मामले थे दर्ज
    • मगध-आम्रपाली खदानों में अब CISF का पहरा, अवैध कोयला खनन और तस्करी पर कसेगा शिकंजा
    • बोकारो में दोहरा हत्याकांड: जमीन विवाद व लेनदेन में हत्या की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version