Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»तबलीगी जमात की वजह से 14 राज्यों में कोरोना के 647 मामले सामने आये : केंद्र
    Top Story

    तबलीगी जमात की वजह से 14 राज्यों में कोरोना के 647 मामले सामने आये : केंद्र

    azad sipahiBy azad sipahiApril 4, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    नयी दिल्ली। निजामुद्दीन में मरकज से देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले लोगों ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तबलीगी जमात के लोगों की वजह से 14 राज्यों में 647 मामले सामने आये हैं। एक गलती की वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ गया।
    एक गलती ने सरकार की कोशिशों को किया फेल
    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि एक गलती की वजह से सारी कोशिशें फेल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमने राज्यों से कहा है कि डॉक्टरों और नर्सों पर हमला करने वालों से सख्ती से निपटें। मंत्रालय ने आरोग्य ऐप जारी किया है और लोगों के अपील की है कि इसके जरिए संदिग्धों की पहचान करें।
    960 विदेशी ब्लैक लिस्ट किये गये
    उधर, केंद्र ने तब्लीगी जमात के 960 विदेशी सदस्यों को ब्लैक लिस्ट कर उनके वीजा रद्द कर दिये गये हैं। इनमें 379 इंडोनेशियाई, 110 बांग्लादेशी, नौ ब्रिटिश, चार अमेरिकी, छह चीनी और तीन फ्रेंच नागरिक हैं।
    तबलीगी जमात में शामिल एक और कोरोना मरीज की मौत
    निजामुद्दीन के तबलीगी जमात मरकज में शामिल एक और कोरोना मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से पीड़ित मरने वालों की संख्या पांच हो गयी है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 384 पहुंच गयी है। इनमें से 58 लोग विदेश से आये थे। 384 मरीजों में से 259 ऐसे लोग हैं, जो मरकज में शामिल हुए थे। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 91 नये मामले सामने आये हैं। इससे पहले गुरुवार को दो कोरोना संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गयी थी। इनमें एक तब्लीगी मरकज में गये थे और दूसरे बुजुर्ग मरकज के पास दुकान चलाते थे। एक बुजुर्ग निजामुद्दीन और दूसरे तमिलनाडु के निवासी थे।
    दो मरीज वेंटिलेटर पर
    दो कोरोना मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसकी जानकारी सीएम केजरीवाल ने दी। गुरुवार को दिल्ली में एक ही दिन में 141 नये मामले सामने आये थे, जिनमें 129 जमाती थे। यही नहीं, एम्स के एक डॉक्टर, उनकी गर्भवती पत्नी व एक पार्षद पति भी पॉजिटिव पाये गये थे। दिल्ली में एक पार्षद पति भी तब्लीगी मरकज में गये थे। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। बता दें कि तबलीगी मरकज से निकाले गए 536 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 1810 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। दिल्ली के दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी।
    शुक्रवार को 107 नये मामले सामने आये
    देश में शुक्रवार को संक्रमण के 107 नये मामले सामने आये हैं। इनमें उत्तरप्रदेश में 44, राजस्थान में 21, आंध्रप्रदेश में 12, हरियाणा में आठ, गुजरात में सात, दिल्ली में दो, साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 मरीज मिला है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 657 हो गयी है। 192 लोग ठीक हुए हैं और 75 की मौत हुई है। ये आंकड़े ूङ्म५्र1ि9्रल्ल्िरं.ङ्म१ॅ वेबसाइट के मुताबिक हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो हजार 301 है। इनमें से दो हजार 88 का इलाज चल रहा है। 156 ठीक हो चुके हैं और 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

    गाजियाबाद में जमातियों ने नर्सों से अभद्रता की, योगी बोले- यह जघन्य अपराध, रासुका के तहत कार्रवाई करेंगे
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार तबलीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों की पहचान करने में जुटी है। शुक्रवार को कानपुर और सहारनपुर में तब्लीगी जमात से जुड़े 65 विदेशी नागरिक पकड़े गये। इससे पहले अधिकारियों ने 429 जमातियों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे थे। इनमें से शुक्रवार को 42 के संक्रमित होने की रिपोर्ट आयी। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 172 हो गयी है। वहीं, गाजियाबाद में क्वारैंटाइन में किए गए जमातियों के द्वारा नर्सों से अभद्रता करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है। योगी ने कहा, ये लोग मानवता के दुश्मन हैं, जो कानून-व्यवस्था को नहीं मानेंगे। इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जो किया है, वह जघन्य अपराध है। हम इन्हें नहीं छोड़ेंगे।
    छह जमातियों को एमएमजी से दूसरी जगह भेजा
    यहां के एमएमजी असपताल में रखे गये छह लोगों को अब वहां से हटा कर राज कुमार गोयल इंस्टीटयूट में क्वारेंनटाइन किया गया है। इनके खिलाफ एमएमजी अस्पताल के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार करने पर एफआइआर दर्ज कराया है। गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ रविंद्र राणा ने बताया कि तब्लीगी जमात से जुड़े कोरोना संदिग्धों का व्यवहार बहुत गलत है। जमाती लगातार अश्लील हरकतें कर रहे हैं। ये लोग अस्पताल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, नर्सों के सामने ही कपड़ा बदलने लगते हैं और छोटी-छोटी बात पर हंगामा करते हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जमातियों पर महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता का आरोप है। ये लोग अनैतिक मांग भी कर रहे थे। इस घटना के बाद जमातियों की सुरक्षा और इलाज के लिए केवल पुरुष कर्मचारियों को ही तैनात किये जायेंगे।

    छत पर नमाज पढ़ रहे लोगों को पुलिस ने समझाया तो कुल्हाड़ी से हमला किया दो पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक है
    कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को घर की छत पर सामूहिक नमाज पढ़ी गई। यह सूचना मिलते ही जब पुलिस वहां पहुंची और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही तो वहां मौजूद नमाजियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें चौकी प्रभारी, एलआईयू सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गये। इसके बाद थाने से पुलिसफोर्स भेजी गयी और मामले पर काबू पाया गया। हालांकि, इस बीच पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ड्रोन के जरिए उन सभी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में काग्जियाल मोहल्ला स्थित साबिर के मकान की छत पर सामूहिक नमाज के लिए 25-30 नमाजी जुट गये। इसकी सूचना मिलने पर हाजी शरीफ चौकी इंचार्ज आनंद पांडेय, एलआईयू सिपाही राजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने नमाज के बाद छत से नीचे उतरने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन करने को कहा तो नमाजियों ने बहस शुरू कर दी। पुलिस ने जब इस घटना का वीडियो बनाना चाहा तो कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी, फावड़े से हमला कर दिया। पुलिस पर छतों से पथराव किया गया। इसमें चौकी प्रभारी आनंद पांडेय समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद मौके पर एसडीएम सदर शैलेश कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति, एएसपी विनोद कुमार, कोतवाल नागेंद्र पाठक फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने सर्च आॅपरेशन शुरू किया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दो सिपाहियों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी कुछ और लोगों को भी पकड़ा जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना से जंग में झारखंड सरकार ने दिखाया दम
    Next Article दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के 108 स्टाफ क्वारनटीन
    azad sipahi

      Related Posts

      यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले

      November 16, 2026

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version