Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दाम्बुला वनडे: श्रीलंका के खिलाफ जीत का लय बनाए रखना चाहेगा भारत
    Top Story

    दाम्बुला वनडे: श्रीलंका के खिलाफ जीत का लय बनाए रखना चाहेगा भारत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 19, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दाम्बुला: श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज को 3-0 से जीतने वाली भारतीय टीम का लक्ष्य वनडे सीरीज को भी अपने नाम करना होगा। भारत और श्रीलंका के बीच 20 अगस्त से 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है और इसका पहला मैच रविवार को रांगीरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को चारों खाने चित कर जीत हासिल की थी। पहले टेस्ट मैच को भारत ने 304 रनों और बाकी 2 टेस्ट मैचों में एक पारी से जीत हासिल की थी। श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट एक पारी और 53 रन तथा तीसरा टेस्ट एक पारी और 171 रनों जीता था।

    एक ओर जहां भारतीय टीम वनडे सीरीज में 5-0 से जीत हासिल करने के लक्ष्य के लिए तत्पर है, वहीं दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों के सामने कमजोर नजर आई श्रीलंका टीम पर 2019 वर्ल्ड कप में सीधे तौर पर प्रवेश के लिए दबाव बना हुआ है। श्रीलंका को अगर विश्व टूर्नामेंट के लिए सीधे तौर पर प्रवेश करना है, तो उसे भारत के खिलाफ कम से कम 2 वनडे मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। वर्तमान में वनडे रैंकिंग में श्रीलंका 88 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। अगर वह भारत के खिलाफ 2 वनडे मैचों में जीत हासिल करता है, तो उसके पास 90 अंक हो जाएंगे। वनडे रैंकिंग में 78 अंकों के साथ नौवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज टीम अगर आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज व इंग्लैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों में जीत हासिल करती है, तो उसके पास 88 अंक हो जाएंगे। श्रीलंका को ऐसे में वेस्टइंडीज से पिछड़ने का डर है।

    मेजबान इंग्लैंड के साथ वनडे रैंकिंग में टॉप सात टीमें सीधे तौर पर 2019 विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश करेंगी। इसके अलावा, बाकी बची 4 टीमों को क्वॉलिफाइंग राउंड खेलना होगा। वनडे सीरीज के लिए अगर भारतीय टीम की बात की जाए, तो गेंदबाजी की मजबूती के लिए रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है। इसके अलावा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी कप्तान कोहली की टीम में जगह मिली है। इस टीम में तीन युवा गेंदबाजों मुंबई के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर, गुजरात के जसप्रीत बुमराह और उत्तर प्रदेश के भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है।

    बल्लेबाजी की बात की जाए, तो महेंद्र सिंह धौनी भी अपने प्रदर्शन को दर्शाएंगे। इसके अलावा, बल्लेबाजी क्रम में उपुल थारंगा, एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांडीमल भी शामिल होंगे। श्रीलंका टीम की बात की जाए, तो उसके पास लासिथ मलिंगा जैसे गेंदबाज हैं। इसके अलावा, टीम में थिसारा परेरा और मलिंदा सिरिवर्दना की वापसी हुई है। मलिंदा पुष्पकुमारा इस सीरीज से वनडे प्रारूप में पदार्पण करेंगे। वहीं, दुष्मंथा चमीरा और विश्व फर्नादो नई गेंद से अनुभव हासिल करेंगे।

    संभावित टीमें इस प्रकार हैं:
    श्रीलंका टीम:
    उपुल थारंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), धनुष्का गुनाथिलका, कुशल मेंडिस, चमारा कपुगेदेरा, मलिंदा सिरिवर्दना, मलिंदा पुष्पककुमारा, अकिला धनंजय, लक्षण संदाकन, थिसारा परेरा, वानिंदु हसरंगा, लसिथ मलिंगा, दुष्मांथा चमीरा और विश्व फर्नादो।

    भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जस्प्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना 90 रुपए चढ़ा, चांदी 200 रुपए चमकी
    Next Article पांच साल में महाराष्ट्र और गुजरात से आगे होगा झारखंड: रघुवर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रामगढ़ में होमगार्ड बहाली शुरू, 5 नवंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

    October 24, 2026

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026

    इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!

    October 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामगढ़ में होमगार्ड बहाली शुरू, 5 नवंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
    • भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन
    • खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
    • इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!
    • 27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version