Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास में भारत ने दिखाई समुद्री ताकत, निशाने पर चीन
    Top Story

    दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास में भारत ने दिखाई समुद्री ताकत, निशाने पर चीन

    adminBy adminJuly 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चीन की बढ़ती दादागीरी के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं अभ्यास में शामिल 26 देश
    नई दिल्ली, 05 जुलाई (हि.स.)। हिंद प्रशांत क्षेत्र में कैलिफोर्निया के पास 26 देशों के साथ चल रहे दुनिया के सबसे बड़े द्विवार्षिक नौसैनिक अभ्यास में भारत ने युद्धपोत सतपुड़ा और टोही विमान पी-8आई के साथ अपनी समुद्री ताकत दिखाई है। यह अभ्यास उसी इलाके में हो रहा है जहां चीन के साथ अमेरिका का काफी तनाव चल रहा है। इसीलिए अमेरिका के नेतृत्व में हो रहे इस नौसेना अभ्यास में शामिल हुए देश चीन की बढ़ती दादागीरी के खिलाफ जोरदार तरीके से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
    अमेरिका ने कैलिफोर्निया के तट पर प्रशांत महासागर में दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास रिम ऑफ पैसिफिक (रिमपैक) का 28वां संस्करण 29 जून से शुरू किया है जो 04 अगस्त तक चलेगा। यह अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हवाई द्वीप और दक्षिणी कैलिफोर्निया के आसपास उसी इलाके में आयोजित किया गया है जहां चीन के साथ अमेरिका का काफी तनाव चल रहा है। इस अभ्यास के दौरान अमेरिका अपने मानवरहित युद्धपोतों का भी प्रदर्शन कर रहा है जो तकनीक की दुनिया में अजूबा माने जाते हैं। इस दौरान समुद्र के अंदर छिपी पनडुब्बियों को खोज निकालकर उन्हें बर्बाद करने, हवाई सुरक्षा अभ्यास और समुद्र में तस्करी रोकने का भी अभ्यास हो रहा है।
    अमेरिका के हिंद-प्रशांत कमांड की ओर से आयोजित अभ्यास में भाग लेने के लिए भारत ने भी अपने युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा को भेजा है जो 27 जून को पहुंच गया था। इसी तरह समुद्री टोही विमान सबमरीन किलर पी-8आई को भी भेजा गया है जो 02 जुलाई को पहुंचा। इसके अलावा 25 देशों के 38 युद्धपोत, 04 सबमरीन और 9 जमीन आधारित सैन्य बल, करीब 170 एयरक्राफ्ट और 25 हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सभी क्वाड सदस्य देश ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी शामिल हैं। अभ्यास में अमेरिका समेत सभी देश अपने महाविनाशक जंगी जहाजों और हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यास का समुद्री चरण 12 जुलाई को शुरू होगा और 04 अगस्त को भव्य समारोह के साथ नौसैनिक अभ्यास रिमपैक का समापन समाप्त होगा।
    यह महाभ्यास ऐसे समय पर शुरू हुआ है जब चीन ने अपना तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर लॉन्च किया है। चीन का यह पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर महाविनाशक क्षमता से लैस है और हर तरीके के समुद्री हमले करने में सक्षम है। अभ्यास के बंदरगाह चरण में कई संगोष्ठियों, व्यायाम योजना चर्चाओं और खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी देखी गई। कमांडर पुनीत डबास के नेतृत्व में पी-8आई डिटेचमेंट को हिकम एयरफील्ड से एमपीआरए संचालन के प्रमुख विंग कमांडर मैट स्टकलेस (आरएएएफ) ने प्राप्त किया। भारतीय चालक दल ने ऐतिहासिक संग्रहालय जहाज यूएसएस मिसौरी का भी दौरा किया और यूएसएस एरिजोना मेमोरियल में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावन में पहाड़ी मंदिर में पहुंचेंगे लाखों शिवभक्त, तैयारी में जुटा प्रशासन
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज की राहुल गांधी की याचिका
    admin

      Related Posts

      यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले

      November 16, 2026

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version