Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब
    Top Story

    पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी

    नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर पाक वायुसेना की घुसपैठ के दौरान उनके एक एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराने का सबूत पेश किया। वायुसेना ने एयरबॉर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) राडार द्वारा खींची गयी तस्वीरों को जारी किया। इसमें पाकिस्तान के दो एफ-16 और एक जेएफ-17 दिखायी दे रहे हैं।

    आइएएफ ने बयान में कहा- हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि पीएएफ ने 27 फरवरी को एफ-16 का इस्तेमाल किया था। यह भी तथ्य है कि हमारे मिग-21 बायसन ने एफ-16 को मार गिराया था। इसमें कोई शक नहीं है कि 27 फरवरी को हवाई मुठभेड़ में दो एयरक्राफ्ट नष्ट हुए थे। एक हमारा बायसन था और दूसरा पाक का एफ-16। इसकी पुष्टि इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर और रेडियो ट्रांस्क्रिप्ट के जरिए भी हुई।

    पाक के बयानों से हमारे दावे की पुष्टि हुई : एयर वाइस मार्शल

    एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा कि हमारे पास और ज्यादा विश्वसनीय सबूत हैं कि घुसपैठ के दौरान पाकिस्तान ने अपना एफ-16 फाइटर खोया था। लेकिन, सुरक्षा और गोपनीयता के चलते हम इस सूचना को सबके सामने नहीं ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (डीजी-आइएसपीआर) द्वारा जारी कुछ बयानों से भी हमारे दावे की पुष्टि होती है।

    पाक ने पायलटों को लेकर झूठ बोला : वायुसेना

    कपूर ने बताया- डीजी-आइएसपीआर ने अपने शुरूआती बयान में कहा था कि 3 पायलट हैं। इनमें से एक को हिरासत में लिया गया है और दो अभी क्षेत्र में हैं। हालांकि, इसके बाद डीजी-आईएसपीआर ने प्रेसकॉन्फ्रेंस में कैमरा के सामने कहा था कि हमारे पास दो पायलट हैं। इनमें से एक कस्टडी में और दूसरा अस्पताल में भर्ती है। इस बयान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान ने भी पुष्ट किया था। इससे साबित होता है कि उस दिन 2 एयरक्राफ्ट मार गिराये गये थे।

    पाक वायुसेना के रेडियो सिग्नल भी इंटरसेप्ट किये थे-सूत्र

    इससे पहले वायुसेना के सूत्र ने कहा था कि 27 फरवरी को भारत पर हुए हमले के दौरान आईएएफ ने पाकिस्तान की वायुसेना के रेडियो सिग्नल इंटरसेप्ट किए थे। उसने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन ने एफ-16 को पाकिस्तान की सीमा के 7-8 किलोमीटर भीतर मार गिराया था। इसमें पाकिस्तानी वायुसेना ने रेडियो पर हुई बातचीत में खुद इस बात की पुष्टि की थी कि उनका एफ-16 बेस पर नहीं लौटा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफागुनी रंगों से लदे सखुआ का त्योहार है सरहुल
    Next Article राबड़ी ने डांटा, तो तेजप्रताप के तेवर पड़े ढीले
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू

      September 3, 2026

      हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज

      September 3, 2026

      गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख

      September 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version