Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बांग्लादेशी महिला को कब भेजेंगे वापस? झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
    Jharkhand Top News

    बांग्लादेशी महिला को कब भेजेंगे वापस? झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 20, 2026Updated:November 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नामकुम स्थित महिला प्रोबेशन होम में रह रही बांग्लादेशी महिला को उसके देश वापस भेजने में हो रही देरी पर झारखंड हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि महिला को बांग्लादेश भेजने के लिए अब तक क्या प्रयास किए गए हैं और उसे कब तक वापस भेजा जाएगा।

    गुरुवार को न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि बांग्लादेशी महिला की पहचान और प्रत्यर्पण से संबंधित कुछ साक्ष्य वहां के दूतावास ने मांगे हैं। इसके लिए राज्य सरकार से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है।

    अदालत ने केंद्र सरकार को शपथ पत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि महिला को कितने समय तक प्रोबेशन होम में रखा जाएगा और उसे कब तक बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।

    पीड़िता का बयान पुलिसकर्मी नहीं, झालसा-डालसा के प्रतिनिधि दर्ज कराएंगे

    सुनवाई के दौरान महिला के साथ हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में कथित दुष्कर्म का मामला भी उठा। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता अंकित अपूर्वा ने अदालत को बताया कि महिला के साथ तीन पुलिसकर्मियों ने दुष्कर्म किया था। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की रिपोर्ट भी अदालत में पेश की गई थी।

    अदालत को बताया गया कि रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया जाना है।

    इस पर अदालत ने निर्देश दिया कि पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए पुलिसकर्मियों के बजाय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) या जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के प्रतिनिधियों को भेजा जाए।

    पीड़िता के मुआवजे पर भी मांगी रिपोर्ट

    हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पीड़िता को मिलने वाले मुआवजे के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। इसके अलावा झारखंड में संचालित डिटेंशन सेंटर और सरकार तथा गैर सरकारी संगठनों (NGO) की ओर से संचालित महिला शेल्टर होम की स्थिति पर भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

    पिछली सुनवाई में राज्य सरकार ने अदालत को बताया था कि झारखंड में कुल चार डिटेंशन सेंटर संचालित हैं। अदालत अब इन केंद्रों की व्यवस्था और महिला शेल्टर होम की स्थिति की जानकारी भी चाहती है।

    2018 में दर्ज हुए थे दो मामले

    गौरतलब है कि महिला के खिलाफ वर्ष 2018 में दो मामले दर्ज किए गए थे। इनमें एक मामला बच्चे के अपहरण और दूसरा विदेशी अधिनियम (Foreigners Act) के तहत था। बच्चे के अपहरण के मामले में महिला को दो साल की सजा सुनाई गई थी, जबकि वर्ष 2021 में विदेशी अधिनियम के मामले में तीन साल की सजा हुई थी।

    इसके बाद उसे हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद यह प्रकरण हाई कोर्ट पहुंचा। अदालत के निर्देश पर उसे हजारीबाग से रांची के नामकुम स्थित प्रोबेशन होम में शिफ्ट किया गया।

    अब अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार से महिला की वापसी की समय-सीमा, मुआवजे और राज्य के डिटेंशन सेंटरों की स्थिति पर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के BAU कैंपस में बड़ी चोरी, 320 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी और लाइसेंसी राइफल ले उड़े चोर
    Next Article योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची के BAU कैंपस में बड़ी चोरी, 320 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी और लाइसेंसी राइफल ले उड़े चोर

      November 20, 2026

      झारखंड के JMM विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, 22 नवंबर को विधानसभा में मिलेगा सम्मान

      November 20, 2026

      झारखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अंबा प्रसाद की छुट्टी; प्रणव झा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

      November 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      • बांग्लादेशी महिला को कब भेजेंगे वापस? झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
      • रांची के BAU कैंपस में बड़ी चोरी, 320 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी और लाइसेंसी राइफल ले उड़े चोर
      • झारखंड के JMM विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, 22 नवंबर को विधानसभा में मिलेगा सम्मान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version