पंचकूला । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी पंचकूला पहुँची। वह यहां भाजपा महिला मोर्चा जिला पंचकूला की एक विशेष बैठक में शिरकत करने पहुंची थी। बैठक की अध्यक्षता पंचकूला महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष परमजीत कौर ने की इस मौक़े पर कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रही।
बैठक के उपरांत परमजीत ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश अध्यक्षा ने महिला कार्यकर्ताओं को जानकारी दी की कार्यकारिणी की कार्यशैली कैसी होनी चाहिए तथा फ़ील्ड में जब वह जाए तो उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी तथा उन्हें कहा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नितीयों एवं योजनाओं को महिलाओं तक पहुँचायें।
परमजीत ने बताया इस बैठक में जिला पंचकूला महिला मोर्चा का विस्तार भी किया गया।जिसमें रेनू गोयल को पूर्वी मंडल अध्यक्ष बनाया गया मंजू यादव को जिला उपाध्यक्ष,संयोगिता को जिला सचिव परमिंदर, सुनीता,उषा त्रिपाठी एवं पूनम को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला प्रभारी श्रीमती सीमा गर्ग पंचकूला नगर निगम की मनोनीत पार्षद डॉ अरुणा अबरोल जिला महामंत्री वैशाली कांसल, सुनीता सिंह पश्चिम मंडल अध्यक्ष डिंपल शर्मा उपस्थित रही।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



