जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड का विकास भाजपा के अलावा दूसरा राजनीतिक दल नहीं कर सकता है। झारखंड नामधारी और दूसरे दलों ने झारखंड को केवल लूटा है। कांग्रेस ने तो राज्य को चारागाह बना दिया था, जिसने झामुमो और राजद जैसे राजनीतिक दलों को एकजुट कर लूट के लिए इस्तेमाल किया। सीएम शनिवार को जमशेदपुर प्रवास के अंतिम दिन गृह निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी विस में पड़ने वाले बमार्माइंस मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मीनगर और सीतारामडेरा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं को विस चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने भाजपाइयों को विस चुनाव का मंत्र दिया। सीएम ने कहा कि विस चुनाव के लिए समय कम बचा है। इस कम समय का उपयोग करें और घर-घर जाकर कार्यकर्ता भाजपा की डबल इंजन सरकार के काम को बतायें।
विद्यार्थियों को विधायक फंड से राशि देने की घोषणा
मंडल की बैठक के बाद सीएम लक्ष्मीनगर में कोशिश स्टडी सेंटर पहुंचे। वहां छात्र और छात्राओं से मिले। उन्होंने छात्राओं को यथासंभव सहायता करने का भरोसा दिया। सीएम ने कोचिंग सेंटर में शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं को विधायक फंड से मुफ्त तैयारी करने के लिए राशि देने की घोषणा की। इसके लिए सीएम ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश भी दिया।
झारखंड को हृष्ट-पुष्ट और मस्त बनाना है
इसके बाद सीएम जमशेदपुर के जोन-6 स्थित बिरसानगर में आयोजित पोषण महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। राज्य की खुशहाली के लिए स्वस्थ मां और शिशु सबसे जरूरी है। राज्य में शिशु और मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कुपोषण केवल जानकारी के अभाव में हो रहा है। राज्य में आयोजित किये जा रहे पोषण महोत्सव या पोषण माह का उद्देश्य है, गर्भवती महिलाओं के बीच जागरूकता का संचार करना, ताकि वे अपने होने वाले बच्चे और खुद को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध करा स्वस्थ रख सकें। साथ ही हम सभी की भी जिम्मवारी है कि पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में पोषण महोत्सव पूरे वर्ष मनाया जायेगा।
पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान छह हजार रुपये मुहैया कराया जाता है, ताकि वे पौष्टिक भोजन इस अवधि में ले सकें। झारखंड की करीब एक लाख गर्भवती महिलाओं को निबंधित करना है। निबंधन के लिए जिम्मेवार अधिकारी पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन यथाशीघ्र सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें मिलने वाली राशि उन तक पहुंच सके।
भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद
सीएम शनिवार दोपहर को कदमा स्थित बाला गणपति विलास में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और भगवान गणेश से झारखंड की तरक्की और जनता की खुशहाली की कामना की।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

