Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मन की बात: पीएम मोदी बोले- मां की तरह ही मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है, गर्व के साथ बोलना चाहिए
    Breaking News

    मन की बात: पीएम मोदी बोले- मां की तरह ही मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है, गर्व के साथ बोलना चाहिए

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 27, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान सबसे पहले उन्होंने भारत से चोरी हुईं मूर्तियों को देश में वापस लाने पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में, भारत ने 200 से अधिक कीमती मूर्तियों को सफलतापूर्वक वापस लाया है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तमिलनाडु के वेल्लूर से भगवान आंजनेय्यर, हनुमान जी की प्रतिमा चोरी हो गई थी। हनुमान जी की ये मूर्ति भी 600-700 साल पुरानी थी। इस महीने की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया में हमें ये प्राप्त हो गई। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में भारत इटली से अपनी एक बहुमूल्य धरोहर को लाने में सफल हुआ है। ये धरोहर अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की हज़ार साल से भी ज़्यादा पुरानी प्रतिमा है। ये मूर्ति कुछ वर्ष पहले बिहार में गया के देवी स्थान कुंडलपुर मंदिर से चोरी हो गई थी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इतिहास में, देश के कोने-कोने में एक-से-बढ़कर एक मूर्तियां हमेशा बनती रहीं, इसमें श्रद्धा भी थी, सामर्थ्य भी था, कौशल्य भी था और विवधताओं से भरा हुआ था एवं हमारे हर मूर्तियों के इतिहास में तत्कालीन समय का प्रभाव भी नजर आता है।

    चोरी हुई मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व: पीएम मोदी
    पीएम मोदी ने कहा कि अतीत में बहुत सारी मूर्तियां चोरी होकर भारत से बाहर जाती रहीं। कभी इस देश में, तो कभी उस देश में ये मूर्तियां बेचीं जाती रहीं। न उनको उसके इतिहास से लेना देना था, श्रद्धा से लेना देना था। इन मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व है।

    पीएम ने तंजानिया के भाई-बहन द्वारा भारतीय संगीत गाने की प्रशंसा की
    तंजानिया के भाई-बहन किलि पॉल और उनकी बहन नीमा ये बहुत चर्चा में हैं और मुझे पक्का भरोसा है आपने भी उनके बारे में जरूर सुना होगा। उनके अंदर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है और इसी वजह से वे काफी लोकप्रिय भी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमारा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाते हुए उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले उन्होंने लता दीदी का गाना गाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी। मैं दोनों भाई-बहन की क्रिएटिविटी की सराहना करता हूं।

    मां की तरह मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है
    जो विद्वान लोग हैं, वो मातृभाषा शब्द कहां से आया इसकी उत्पत्ति कैसे हुई, इसे लेकर बहुत अकादमिक इनपुट दे सकते हैं। जैसे हमारे जीवन को हमारी मां गढ़ती है, वैसे ही मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है। जैसे हम अपनी मां को नहीं छोड़ सकते वैसे ही अपनी मातृभाषा को भी नहीं छोड़ सकते। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कुछ लोग ऐसे मानसिक द्वन्द में जी रहे हैं जिसके कारण उन्हें अपनी भाषा, अपने पहनावे, अपने खान-पान को लेकर एक संकोच होता है, जबकि, विश्व में कहीं और ऐसा नहीं है।

    साल 2019 में, हिन्दी, दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे क्रमांक पर
    भारत में विश्व की सबसे पुरानी भाषा तमिल है। साल 2019 में, हिन्दी, दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे क्रमांक पर थी। आज के दिन, यानी, 27 फरवरी को मराठी भाषा गौरव दिवस भी है | ‘सर्व मराठी बंधु भगिनिना मराठी भाषा दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा।’

    देश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार पर बहुत ध्यान दिया गया
    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में देश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार पर बहुत ध्यान दिया गया है। इसी महीने की शुरुआत में Ayush Start-up चैलेंज शुरू हुआ है। इस चैलेंज का लक्ष्य इस क्षेत्र में काम करने वाले Start-ups को पहचान करके उन्हें बढ़ावा देना है।

    कश्मीर के श्रीनगर में ‘मिशन जल थल’ नाम का एक जन आंदोलन
    पीएम मोदी ने कहा कि एक बार जब लोग मिलकर के कुछ करने की ठान लें, तो वो अद्भुत चीजें कर जाते हैं। ‘मिशन जल थल’ नाम का एक जन आंदोलन कश्मीर के श्रीनगर में चल रहा है। यह श्रीनगर की झीलों और तालाबों की साफ-सफाई और उनकी पुरानी रौनक लौटाने का एक अनोखा प्रायास है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस ने खारकीव में उड़ायी गैस पाइपलाइन, रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर भी एयरस्ट्राइक
    Next Article खार्किव शहर में दाखिल हुई रूसी सेना, यूक्रेन ने चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप कमांडर को मार गिराया
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

      November 21, 2026

      प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 21, 2026

      चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version