Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मन की बात में आवाज मेरी बात आपकी: पीएम मोदी
    Breaking News

    मन की बात में आवाज मेरी बात आपकी: पीएम मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 25, 2018Updated:November 25, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इसके 50 ऐपिसोड पूरे होने पर देश को बधाई दी। मोदी ने कहा कि यह ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें आवाज मेरी, लेकिन भावना आपकी है। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के इस सत्र में संविधान दिवस और गुरुनानक देव जयंती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बात की।
    पीएम मोदी ने कहा, ‘5 अक्टूबर 2014 को मन की बात शुरू हुई थी। इसके 50 ऐपिसोड पूरे हुए हैं। इस बार यह गोल्डन जुबली ऐपिसोड है। आप लोगों से भी जो पत्र आए हैं, उसमें भी अधिकतर सवाल इसी संबंध में आए हैं। कई लोगों ने पूछा है कि आज के युग में जब रेडियो को भूला दिया गया है, तो मोदी जी ने इस कार्यक्रम के लिए रेडियो को ही क्यो चुना?’

    पीएम मोदी ने कहा, ‘एक बार हिमाचल की पहाड़ियों में चाय पीने के लिए रुका। चाय वाले ने शीशे के बर्तन से लड्डू निकालकर मीठा खिलाया। मैंने पूछा कोई खुशी की बात है क्या? चाय वाले ने कहा भारत ने बम फोड़ दिया है। दरअसल चायवाला मित्र परमाणु परीक्षण का जिक्र कर रहा था। उसने यह सूचना रेडियो पर सुनी थी। रेडियो की खबर का उस पर प्रभाव था। कम्युनिकेशन की रीच की बराबरी रेडियो से नहीं की जा सकती।

    मोदी ने कहा ’50 ऐपिसोड का यह सफर हम सबने मिलकर पूरा किया है। आकाशवाणी ने भी इस पर सर्वे किया है। 70 प्रतिशत लोग नियमित मन की बात सुनते हैं। इससे समाज में सकारात्मकता आई है। लोगों ने अपना अनुभव भी शेयर किया है। मुझे खुशी हुई कि मन की बात के कारण रेडियो लोकप्रिय हो रहा है। लोग, टीवी और इंटरनेट के जरिए भी मन की बात से जुड़ रहे हैं।’

    इस दौरान हैदराबाद की शालिनी ने पीएम से सवाल पूछा, ‘शुरू में लग रहा था कि मन की बात भी राजनीतिक बनकर रह जाएगा, लेकिन अब इसमें कहीं भी राजनीति नहीं है। इस मंच को राजनीति से दूर रखने में आप कैसे सफल हुए हैं।’ इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ नेता को माइक मिल जाए और लाखों सुनने वाले हों तो और क्या चाहिए। कुछ युवाओं ने मन की बात के कार्यक्रम का विष्लेशण किया। उन्होंने पाया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह अराजनीतिक रहा। इसमें कहीं भी राजनीति, पार्टी और मोदी नहीं है। मोदी आएगा और चला जाएगा, लेकिन देश अटल रहेगा।’

    उन्होंने कहा, ‘हर पल मेरे देशवासी, मेरे मन में रचे बसे होते हैं और इसलिए जब भी कोई पत्र पढ़ता हूं तो पत्र लिखने वाले की परिस्थिति, उसके भाव, मेरे विचार का हिस्सा बन जाते हैं । वो पत्र मेरे लिए सिर्फ एक कागज़ का टुकड़ा नहीं रहता है और वैसे ही मैंने करीब 40-45 साल अखंड रूप से एक परिव्राजक का जीवन जीया है और देश के अधिकतर जिलों में गया हूं और देश के दूर-दराज जिलों में मैंने काफी समय भी बिताया है । और, इसके कारण जब मैं पत्र पढ़ता हूँ तो मैं उस स्थान और सन्दर्भ से आसानी से अपने आप को उनके करीब पाता हूं।

    मोदी ने कहा कि आकाशवाणी की टीम हर ऐपिसोड को बहुत सारी भाषाओं में प्रसारण के लिए तैयार करती है । कुछ लोग बखूबी क्षेत्रीय में मोदी से मिलती-जुलती आवाज में और उसी लहजे से ‘मन की बात’ सुनाते हैं । इस तरह से वे उस 30 मिनट के लिए नरेन्द्र मोदी ही बन जाते हैं । मैं उन लोगों को भी उनके टैलंट और स्किल्स के लिए बधाई देता हूं, धन्यवाद देता हूं ।’

    मोदी ने कहा, ‘कल ‘संविधान दिवस’ है । उन महान विभूतियों को याद करने का दिन जिन्होंने हमारा संविधान बनाया । 26 नवम्बर, 1949 को हमारे संविधान को अपनाया गया था । संविधान ड्राफ्ट करने के इस ऐतिहासिक कार्य को पूरा करने में संविधान सभा को 2 वर्ष, 11 महीने और 17 दिन लगे । कल्पना कीजिए 3 वर्ष के भीतर ही इन महान विभूतियों ने हमें इतना व्यापक और विस्तृत संविधान दिया । इन्होंने जिस असाधारण गति से संविधान का निर्माण किया वो आज भी टाइम मैनेजमेंट और प्रॉडक्टिविटी का एक उदाहरण है । ये हमें भी अपने दायित्वों को रेकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए प्रेरित करता है । संविधान सभा देश की महान प्रतिभाओं का संगम थी, उनमें से हर कोई अपने देश को एक ऐसा संविधान देने के लिए प्रतिबद्ध था जिससे भारत के लोग सशक्त हों, गरीब से गरीब व्यक्ति भी समर्थ बने । हमारे संविधान में खास बात यही है कि इसमें अधिकार और कर्तव्य के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है । नागरिक के जीवन में इन्हीं दोनों का तालमेल देश को आगे ले जाएगा ।

    पीएम ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियो, दो दिन पहले 23 नवम्बर को हम सबने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई है और अगले वर्ष यानी 2019 में हम उनका 550वाँ प्रकाश-पर्व मनाने जा रहे हैं । गुरु नानक देव जी ने सदा ही पूरी मानवता के कल्याण के लिए सोचा । उन्होंने समाज को हमेशा सत्य, कर्म, सेवा, करुणा और सौहार्द का मार्ग दिखाया । देश अगले वर्ष गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती समारोह को भव्य रूप से मनायेगा । इसका रंग देश ही नहीं, दुनिया-भर में बिखरेगा । सभी राज्य सरकारों और केन्द्रीय शासित प्रदेशों से भी इस अवसर को धूमधाम से मनाने का अनुरोध किया गया है । इसी प्रकार गुरु नानक देव जी का 550वाँ प्रकाश पर्व विश्व के सभी देशों में भी मनाया जाएगा । इसके साथ ही गुरु नानक जी से जुड़े पवित्र स्थलों के मार्ग पर एक ट्रेन भी चलाई जाएगी ।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत तय : भूपेंद्र यादव 
    Next Article जम्मू-कश्मीरः सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकियों ढेर
    azad sipahi

      Related Posts

      अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में

      November 15, 2026

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version