Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मां के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए पुलिस को रिश्वत देने गुल्लक लेकर पहुंची मासूम
    Top Story

    मां के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए पुलिस को रिश्वत देने गुल्लक लेकर पहुंची मासूम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 27, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गंगानगर आई-ब्लॉक में दो माह पूर्व हुई महिला की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसकी मासूम बेटी अपनी गुल्लक लेकर आईजी कार्यालय पर पहुंच गई। आईजी को गुल्लक देते हुए मासूम ने कहा कि ये रुपये रख लो और मेरी मां के हत्यारों को पकड़वा दो। मासूम के साथ आए उसके मामा ने आरोप लगाया कि आरोपियों को पकड़ने की एवज में पुलिस रुपये मांग रही है।

    29 अप्रैल को आई ब्लॉक निवासी सीमा कौशिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसके पिता शांतिस्वरूप की ओर से मृतका के पति संजीव शर्मा सहित सास, ससुर, ननद, देवरों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

    फिलहाल संजीव शर्मा जेल में बंद है। मृतका के भाई रोहित का कहना है कि तीन दिन पहले उसने आरोपी देवर और ससुर को खुद कपसाड़ गांव जाकर पुलिस से पकड़वाया था, मगर रात में ही पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। आरोप है कि गंगानगर एसओ ने आरोपियों को यह कह छोड़ दिया कि वह पांच जुलाई तक कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आएं। तब तक वह उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे। रोहित का आरोप है कि वह गंगानगर एसओ के पास आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में पहुंचा तो उन्होंने रिश्वत मांगी।

    मंगलवार सुबह 11 बजे इस मामले में मृतका सीमा की पांच वर्षीय पुत्री मानवी अपने मामा रोहित के साथ गुल्लक लेकर आईजी कार्यालय पर पहुंची। यह गुल्लक उसकी मां ने ही बनवाई थी, जिसमें मानवी पिछले डेढ़ साल से रुपये जमा कर रही है। मानवी ने आईजी को गुल्लक देते हुए कहा कि मेरे पास इतने ही रुपये हैं। मेरी मां के हत्यारों को पकड़वा दीजिए। यह देख आईजी का दिल भी पसीज गया। उन्होंने तुरंत एसएसपी को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

    आईजी दफ्तर से निकलते  वक्त टूटी गुल्लक
    इसे दुर्योग ही कहिए कि पांच वर्षीय पुत्री मानवी जब आईजी से न्याय मांगकर लौट रही थी तो उसकी गुल्लक हाथों से छूटकर गिर गई। जिन पैसों को लेकर वह अपनी मां के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए अफसर के पास गई थी, वह पैसे सड़क पर बिखर गए। मासूम को जतन से एक-एक सिक्का और नोट समेटते उसे जिसने भी देखा, उसकी आंखें भर आईं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी: जेल में प्रजापति से मिले मुलायम, बोले- आतंकी की तरह टारगेट किया जा रहा
    Next Article भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं रवि शास्त्री, क्योंकि…
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

    November 11, 2026

    रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये

    November 11, 2026

    ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं

    November 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
    • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
    • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
    • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
    • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version