रांची। यूक्रेन में फंसे लोगों वतन वापस लाने की कवायद जारी है। यूक्रेन में झारखंड के भी लोग फंसे हुए हैं। सभी झारखंडियों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। उन्होंने एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर झारखंड के लोगों को यूक्रेन से वापस लौटने के लिए खुद से टिकट के पैसे देने पड़ रहे हैं तो उनके लौटन पर सरकार पैसे वापस लौटाएगी। मुख्यमंत्री ने अपनी तरफ से इस बाबत ट्वीट भी किया है।
राज्य सरकार की तरफ कंट्रोल रूम बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सरकार की ओर से अपील की गई है कि झारखंड में रहने वाले लोगों के परिजन अगर यूक्रेन में फंसे हैं तो वह इन नंबरों पर इसकी सूचना दे सकते हैं। ताकि उन तक मदद पहुंचाई जा सके।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



