Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राजीव गांधी पर टिप्पणी के बाद गरमायी सियासत
    Top Story

    राजीव गांधी पर टिप्पणी के बाद गरमायी सियासत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 9, 2019No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ की गयी टिप्पणी के बाद से सियासी माहौल में उबाल आ गया है। बुधवार को मोदी ने राजीव गांधी द्वारा भारतीय नौसेना के युद्धपोत आइएनएस विराट के दुरुपयोग का आरोप लगाया, तो गुरुवार को कांग्रेस ने जवाबी हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने पीएम को बोफोर्स के साथ राफेल पर भी बोलने की चुनौती दी, वहीं कुछ नेताओं ने कहा कि मोदी के पास परिवार तो है ही नहीं, फिर वह किसके साथ छुट्टी मनाने जायेंगे। इधर विभिन्न मीडिया में राजीव गांधी की उस ‘विराट छुट्टी’ की कहानी भी खूब वायरल हो रही है।
    राजीव गांधी के साथ सास, साला, सरहज, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और दो विदेशी मेहमान भी गये थे पिकनिक मनाने विराट से
    एजेंसी
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधी परिवार की जिस छुट्टी की जिक्र किया, उसके बारे में उस समय ‘इंडिया टुडे’ में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। उसमें आइएनएस विराट पर राजीव गांधी के परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने का जिक्र है। उस वक्त भी तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आइएनएस विराट जैसे युद्धपोत का इस्तेमाल करने को लेकर आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
    ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1987 में नये साल का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ एक खूबसूरत द्वीप पर छुट्टियां मनाने गये थे। वहां वे 10 दिन रहे। लक्षद्वीप के पास स्थित खूबसूरत द्वीप बंगाराम में राजीव गांधी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनायी थीं। आधा किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले इस बंगाराम द्वीप के बारे में कहा जाता है कि यह बेहद सुरक्षित और सुंदर जगह है, जहां आम आदमी आ-जा सकता है। राजीव गांधी और सोनिया गांधी के अलावा इस टूर में राहुल और प्रियंका के चार दोस्त, सोनिया गांधी की बहन, बहनोई और उनकी बेटी, सोनिया की मां आर माइनो, उनके भाई और मामा शामिल थे।
    गांधी परिवार द्वारा इस टूर की गोपनीयता बनाये रखने के बावजूद इसकी जानकारी मीडिया को लग गयी। इसे लेकर तब काफी विवाद भी हुआ था। इसकी गोपनीयता को बनाये रखने के लिए हवा और जल दोनों से निगरानी बरती गयी। इस टूर में राजीव गांधी के साथ उनके खास दोस्त अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन और तीन बच्चे भी शामिल थे। तीन बच्चों में अमिताभ के भाई अजिताभ की बेटी भी शामिल थीं। ‘इंडिया टुडे’ ने 31 जनवरी 1988 को गांधी परिवार की उस छुट्टी का पूरा विवरण भी छापा था। बाद में नवंबर 2013 में भी इंडिया टुडे ने तस्वीरों के साथ सिलसिलेवार ढंग से गांधी परिवार के उस ‘पिकनिक’ के बारे में बताया था। उस वक्त अजिताभ फेरा के उल्लंघन के मामले में फंसे थे। गांधी और बच्चन फैमिली के अलावा राजीव गांधी के मित्र अरुण सिंह के भाई बिजेंद्र सिंह और दो विदेशी मेहमान भी उस आलीशान पार्टी में शामिल हुए थे। गांधी परिवार का ख्याल रखने के लिए दिल्ली से उनका पर्सनल कुक भी बंगाराम द्वीप गया था। गांधी परिवार की छुट्टियों के दौरान उस वक्त का भारत का प्रमुख युद्धपोत आइएनएस विराट 10 दिनों के लिए अरब सागर में खड़ा रहा। उस वक्त खबरों में यह भी कहा गया कि गांधी परिवार को ले जाने के लिए आइएनएस विराट का इस्तेमाल हुआ था। इस पर रक्षा विशेषज्ञों ने सवाल भी उठाया था कि छुट्टियों के लिए नेवी का इस्तेमाल क्यों हो रहा है। छह जनवरी को गांधी परिवार की यह आलीशान छुट्टी खत्म हुई थी।
    राजीव गांधी के बचाव में उतरी कांग्रेस
    एजेंसी
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप से लाल कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर उनके आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह उनकी घबराहट को दिखाता है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 30 साल बात मृत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में टिप्पणी की जा रही है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूर्व पीएम राजीव गांधी का खुल कर बचाव किया है। पार्टी ने साफ किया कि राजीव गांधी ने आइएनएस विराट का इस्तेमाल छुट्टियों के लिए नहीं बल्कि आधिकारिक उद्देश्य के लिए किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता पर पीएम मोदी के दिये गये बयान पर उन्हें घेरा और कहा कि पीएम मोदी को राफेल पर भी बात करनी चाहिए।
    विराट पर छुट्टी मनाने के पीएम मोदी के आरोपों पर सिंघवी ने कहा, रक्षा मंत्रालय से संबंधित मुद्दों पर सिर्फ आॅफिशल ट्रिप होती है। एक सिटिंग प्रधानमंत्री वहां जाते हैं। उनके साथ जो जाता है, उसकी सूची होती है।
    कांग्रेस ने कहा, मोदी के पास बताने को कुछ नहीं
    कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी पूर्व पीएम का खुल कर बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मोदी, राजीव गांधी पर हमला कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास मतदाताओं के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए उनकी सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा, वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) विनोद पसरीचा ने टीवी चैनलों से कहा है कि यह झूठ है। राजीव गांधी एक आधिकारिक यात्रा पर थे। यह छुट्टी नहीं थी। तथ्य मोदी के लिए मायने नहीं रखते।
    ‘विफलताओं पर वोट मांग रहे हैं मोदी’
    खेड़ा ने कहा कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अपनी विफलताओं पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेरोजगारी एवं राफेल विमान सौदा जैसे मुद्दे मोदी के लिए चर्चा का विषय नहीं हैं। खेड़ा ने कहा, मोदी इस सब के लिए राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि राफेल से जुड़े दस्तावेज चोरी हो गये हैं। मोदी इसके लिए भी राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहरा सकते है। या भगोड़े अपराधियों के लिए भी, जो एक लाख करोड़ रुपये के साथ भाग गये हैं। उन्होंने कहा, मोदी यह भी कह सकते हैं कि राजीव गांधी ने उनसे नोटबंदी करने के लिए कहा था।

    खेड़ा ने कहा कि मोदी बीते पांच सालों में अपने मूर्खतापूर्ण कार्यों के लिए दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी और जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। बीते सप्ताह मोदी ने राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहा था।
    परिवार ही नहीं तो घूमने किसके साथ जायेंगे मोदी : आनंद शर्मा
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि मोदीजी का परिवार ही नहीं है, तो वह किसके साथ जायेंगे। उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और उन्हें एयरक्राफ्ट कैरियर पर जाने का पूरा अधिकार था। अब नरेंद्र मोदी जी का परिवार है ही नहीं तो वह किसके साथ जायेंगे। अभी तो मोदीजी जहां जाते हैं, अकेले ही जाते हैं। उनका परिवार के साथ ना तो रिश्ता है और ना ही वह पारिवारिक मूल्यों का सम्मान करते हैं।

    राफेल पर भी बात कीजिए मोदी जी : राहुल
    अपने पिता राजीव गांधी पर दिये पीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, आपको राजीव गांधी की बात करनी है कीजिये, मेरी करनी है कीजिये…दिल खोलकर कीजिये, लेकिन जनता को यह भी तो समझा दीजिये कि आपने राफेल मामले में क्या किया और क्या नहीं किया।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनशे में धुत था पति, पत्नी ने टांगी से किया गंभीर
    Next Article झामुमो नेता होटवार, कांग्रेस के नेता तिहाड़ जेल जायेंगे: CM
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने SIR पर उठाए सवाल

      November 1, 2026

      रांची के अपार्टमेंट में छिपा था अपराधी, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार; तीन थानों में पहले से दर्ज हैं मामले

      November 1, 2026

      इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली गम्हरिया थाना प्रभारी की कमान, महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता

      November 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने SIR पर उठाए सवाल
      • रांची से 80 लाख की विदेशी शराब लदा ट्रक गायब, जांच में जुटी पुलिस
      • रांची के अपार्टमेंट में छिपा था अपराधी, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार; तीन थानों में पहले से दर्ज हैं मामले
      • इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली गम्हरिया थाना प्रभारी की कमान, महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता
      • पलामू में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो चालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version