आजाद सिपाही
कोडरमा। नई दिल्ली- हावड़ा रेलवे लाइन के मानपुर कोडरमा सेक्शन स्थित बसकटवा एवं नाथगंज हॉल्ट के बीच शनिवार की सुबह भूस्खलन एवं पत्थर गिरने से डाउन रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है। इस घटना में 02242 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद 02314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, 03126 गाजीपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस गया के समीप रुकी हुई है। वहीं अभी तक नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस भी घटनास्थल पर ही रुकी हुई है। हाजीपुर जोन के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना में ट्रेन बेपटरी नहीं हुई है एवं किसी भी यात्री को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं ट्रक से पत्थर हटाने और परिचालन को चालू रखने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया है। ज्ञात हो कि कोडरमा व मानपुर के बीच घाट सेक्शन में अक्सर पहाड़ी से पत्थर खिसकने और रेल पटरी पर गिरने की घटना होती रहती है. बारिश के समय में इस तरह की घटना काफी बढ़ जाती है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

