Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विकास और सुधार एक सतत प्रक्रिया : हेमंत
    Top Story

    विकास और सुधार एक सतत प्रक्रिया : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के स्कूलों को दिल्ली से बेहतर बनाने के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बयान पर ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि भगवान करें, हेमंत सोरेन जी अपने मिशन में जरूर कामयाब हों। उनके द्वारा उठाये गये नये कदमों से फिर हम सिखेंगे। केजरीवाल के ट्वीट पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विकास एवं सुधार एक सतत प्रक्रिया है। शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार ने जो कार्य किया है, वह पथ प्रदर्शक है। बताते चलें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को कहा था कि झारखंड के स्कूल दिल्ली से भी बेहतर बनेंगे। इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाज ने ट्वीट किया।
    टेकलाल की जयंती पर सीएम ने किया नमन : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के जननायक सह पूर्व सांसद और विधायक रहे स्व टेकलाल महतो की 75वीं जयंती पर झारखंडवासियों की ओर से उन्हें शत-शत नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन के वह समर्पित व्यक्तित्व थे। एक खुशहाल झारखंड का निर्माण करना ही हमारा संकल्प है और यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    सीएम के ट्वीट पर एक्शन में प्रशासन
    रांची। 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों की पहली बरसी थी। लोगों ने नम आंखों से वीर जवानों को और एक साल पहले हुए उस कायराना हमले को याद किया। हालांकि सिमडेगा से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी, जो पूरे देश और व्यवस्था को शर्मसार करने वाली है। गुमला जिले के जो विजय सोरेंग पुलवामा हमले में देश के लिए शहीद हुए थे। आज उनका परिवार मुफलिसी में जी रहा है। शुक्रवार को उनकी पत्नी विमला देवी की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह सड़क किनारे बैठी सब्जी बेच रही हैं। शहीद की पत्नी की यह तस्वीर एक यूजर ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर ट्वीट की। सीएम हेमंत ने इस पर संज्ञान लिया और सिमडेगा जिला प्रशासन को तत्काल शहीद के परिवार की मदद करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सिमडेगा के डीसी को टैग कर लिखा कि शहीद देश के धरोहर होते हैं। कृपया इनकी हर संभव मदद करते हुए जरूरी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द पहुंचायें और सूचित करें। मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन एक्शन में आया और कुछ ही देर में डीसी सिमडेगा ने रिप्लाई किया कि सर जिला प्रशासन की ओर से शहीद के आश्रितों को हर संभव मदद देने की पहल की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमडेगा ने शहीद के आश्रितों के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल लिया।
    सीएम हेमंत सोरेन दो दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार सुबह 10.15 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दोपहर 12.30 बजे वह दिल्ली पहुंचे। सीएम इस बार दो दिन के दिल्ली दौरे गये हैं। सोमवार सुबह वह दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे। रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हेमंत सोरेन की अरविंद केजरीवाल से अच्छी दोस्ती भी है। दिल्ली चुनाव से पहले हेमंत सोरेन जब दिल्ली गये थे, ॅतो अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर जाकर मिले थे और चुनाव में अच्छा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी करे, इसके लिए उनको शुभकामनाएं भी दी थी।

    Development and improvement a continuous process: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो दिल मिल रहे हैं, आलम है जश्न का
    Next Article दिशा पटानी बॉलिवुड की नई प्रियंका चोपड़ा!
    azad sipahi desk

      Related Posts

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      रांची में डॉक्टरों के प्रचार पर प्रशासन का शिकंजा: होर्डिंग-पोस्टर में खुद की फोटो लगाने वाले चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई

      November 16, 2026

      जमशेदपुर के रोहित सिंह की निवारक हिरासत को हाईकोर्ट ने ठहराया वैध, रिहाई की याचिका खारिज

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version