रांची। संत जेवियर कॉलेज की तीन छात्राओं ने रांची में आयोजित झारखंड राज्य पावर लिफ्टिंग प्रतोयोगिता 2022 में भाग लेकर मेडल जीता है। मेडल जीतने वाली छात्राओं में सोनल तिर्की, रुकसार खानम और नंदिनी राहा शामिल हैं। सोनल तिर्की को 76 किलो श्रेणी में स्वर्ण पदक मिला है। उसने 252 किलो वजन उठा कर यह पदक जीता। रुकसार खानम ने इसी श्रेणी में 192 किलो वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया, जबकि नंदिनी राहा ने 69 किलो श्रेणी में 182 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है। कॉलेज के कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर डॉ अनिर्बान गुप्ता ने भी 85 किलो मास्टर टू श्रेणी में भाग लेकर रजत पदक जीता है। उन्होंने 285 किलो वजन उठाकर यह पदक जीता। झारखंड राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता गुरु नानक स्कूल रांची में 24 जुलाई संपन्न हुई थी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ नाबोर लकड़ा ने विजेताओं को बधाई देते हुए यह जानकारी दी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

