Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: डीजी वंजारा को सीबीआई कोर्ट ने किया बरी
    देश

    सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: डीजी वंजारा को सीबीआई कोर्ट ने किया बरी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में गुजरात के पूर्व DIG डीजी वंजारा को मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस केस में स्पेशल कोर्ट ने राजस्थान के आईपीएस अधिकारी एम. एन. दिनेश को भी बरी कर दिया। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर 2005 में हुआ था। इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित कई नेताओं को पहले ही बरी किया जा चुका है। वंजारा इस मामले में 8 साल जेल रह चुके हैं।

    आपको बता दें कि डीजी वंजारा गत वर्ष 9 साल के बाद गुजरात लौटे थे। वंजारा 8 साल इस मामले में जेल में रहे। लौटने पर उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ था।

    2007 में हुए थे गिरफ्तार वंजारा

    गौरतलब है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में अप्रैल 2007 में वंजारा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इशरत जहां एनकाउंटर मामले में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया। स्पेशल सीबीआई कोर्ट से इशरत जहां और सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में ज़मानत पर रिहा हुए वंजारा को गुजरात में प्रवेश के अनुमति मिली थी। कोर्ट के इस आदेश से वंजारा के 9 साल के गुजरात वनवास का अंत हो गया है। वंजारा ने गुजरात में खुद की वापसी को गुजरात पुलिस की जीत बताया।

    जेल से रिहा होने के बाद वंजारा ने गुजरात में पैर नहीं रखा था और महाराष्ट्र चले गए थे। उन्होंने कहा था, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि इतने साल बाद मैं अपने घर आया हूं। मेरा जो स्वागत हो रहा है वो गुजरात पुलिस का है, ये हिंदुस्तान के देश भक्त का स्वागत है।’

    वंजारा कि घर वापसी के मौके पर उनके स्वागत के लिए नयी मर्सिडीज लाई गई, जिस पर वह अपने घर रवाना हुए। सोहराबुद्दीन कथित मुठभेड़ मामले में राजकुमार पांडियान, डीजी वंजारा और दिनेश एमएन को 24 अप्रैल, 2007 को गिरफ्तार किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस 25 साल की टीचर नें 3 स्टूडेंस को बनाया अपनी हवस का शिकार
    Next Article छग : नक्सलियों से लोहा लेने को पहली महिला कमांडो तैयार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी

    October 17, 2026

    चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत

    October 17, 2026

    धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ: सुप्रीम कोर्ट

    October 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
    • पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, जामताड़ा के भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, 5 घायल
    • सड़क नहीं, तो एंबुलेंस भी नहीं! प्रसव पीड़ा से तड़पती सुकुरमुनी को खाट पर लादकर 4 किमी पैदल चले परिजन
    • बिरसा सेवा सदन में मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
    • दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, पत्रकार समेत चार गंभीर घायल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version