नई दिल्ली: राफेल सौदे को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि राफेल एस-400 देकर सरकार भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ा रही है। वायुसेना प्रमुख ने राफेल विमान के केवल दो बेड़ों की खरीद को उचित ठहराया, कहा कि इस तरह की खरीद के उदाहरण पहले भी रहे हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे पास जरूरत के मुताबिक हथियार नहीं है। किसी भी देश को उस तरह के गंभीर खतरे का सामना नहीं करना पड़ रहा जैसा भारत कर रहा है। हमारे प्रतिद्वंद्वियों का इरादा रातोंरात बदल सकता है। हमें अपने प्रतिद्वंद्वियों के स्तर का बल तैयार करने की जरूरत है। राफेल डील विवाद में बीएस धनोआ ने मोदी सरकार का समर्थन किया है। केंद्र सरकार आज हमें राफेल लड़ाकू विमान मुहैया करवा रही है। इन विमानों के जरिए हम आज की मुश्किलों का सामना कर पाएंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



