Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हार देख भाजपा कर रही अमर्यादित भाषा का प्रयोग : राजेश
    Top Story

    हार देख भाजपा कर रही अमर्यादित भाषा का प्रयोग : राजेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास विगत दो दिनों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इससे कहीं न कहीं पूरे देश और राज्य में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पद की गरिमा धूमिल हो रही है। ठाकुर ने कहा कि पीएम और सीएम दोनों लोग पद की गरिमा का ख्याल रखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्व राजीव गांधी को लेकर बात कर रहे हैं, उनकी ससुराल को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री मोदी अपनी ससुराल और पत्नी का हाल बतायें और उसके बाद ही किसी पर सवाल उठायें। राजेश ठाकुर ने कहा कि एक सभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास चोर और चोट्टा शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं, यह कहां तक जायज है। ठाकुर ने कहा कि हमें भी बोलना आता है। लेकिन हम जानते हैं कि जनता ने निश्चय कर लिया है कि लोकसभा चुनाव में इन्हें जवाब देना है। इसलिए बौखलाहट में यह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीवी में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह धर्म विशेष को लेकर बातचीत कर रहे थे। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। भाजपा जानती है कि लोकसभा चुनाव में वह कहीं नहीं है, इसलिए उसके नेता अपना आपा खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा बोलने से टिकट नहीं मिलता, जिस तरह सांसद रामटहल चौधरी का टिकट कट गया, कहीं उसी तरह सीपी सिंह का भी टिकट नहीं कट जाये। कांग्रेस पीएम, सीएम और मंत्री के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निवेदन कर रही है कि इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करें, नहीं तो हमारे कार्यकर्ता भी इसका जवाब देने में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में तीसरे चरण का चुनाव 12 मई को चार लोकसभा गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम सीट पर चुनाव होने वाला है। दो चरणों की सात सीटों पर चुनाव हुआ है। भाजपा अपनी हार देखकर बौखला गयी है, इसलिए तरह-तरह की बयानबाजी कर रही है। लेकिन जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है।

    उन्होंने कहा कि चाईबासा में नक्सलियों के डर के कारण जिला प्रशासन की ओर से 93 बूथ बदले जा रहे हैं। अगर बूथ बदलना था, तो पहले बदलते, अभी क्यों बदल रहे हैं। सरकार कहती है कि राज्य नक्सल मुक्त हो गया है। अगर नक्सल मुक्त राज्य हो गया है, तो बूथ बदलने की क्या जरूरत पड़ी। इससे जाहिर होता है कि सरकार के दावे खोखले हैं। इस मौके पर राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान और एम तौसीफ मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘वन मैन शो’ बन कर रह गये हैं झारखंड के राजनीतिक दल
    Next Article भारत का फ्रांस संग सबसे बड़ा युद्धाभ्यास
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस

      November 15, 2026

      खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

      November 15, 2026

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version