विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर और नवविवाहित पुत्रवधू को दी बधाई, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रहे अधिकारी व पुलिस बल
बरवाडीह:- मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह को लेकर बुधवार को मंगरा स्थित विधायक के पैतृक आवास पर खास चहल-पहल रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ हेलिकॉप्टर से मंगरा पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह और उनकी नवविवाहित पुत्रवधू और परिवार वालो से मुलाकात कर उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंगरा में व्यापक इंतजाम किये गये थे। हेलिपैड से लेकर विधायक आवास तक पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान वरीय अधिकारियों ने संभाल रखी थी।मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान डीआइजी कौशल किशोर, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव समेत प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।इधर, मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही विधायक आवास पर नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कई राजनीतिक चेहरे भी नवदंपती को बधाई देने पहुंचे। पूरे इलाके में दिनभर प्रशासनिक गतिविधियों और अतिथियों की आवाजाही से माहौल गुलजार रहा।
हेलिकॉप्टर से मंगरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन भी रहीं साथ
Related Posts
Add A Comment

