उत्तराखंड:  एक के बाद एक झटके खाने वाली कांग्रेस को चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने उत्तराखंड में भाजपा का दामन थामकर एक और बड़ा झटका दे दिया है। आर्य के इस कदम से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ऋषिेकेश मं़ होने वाली रैली में जुटे कांग्रेसियों में खलबली मच गई है।
संभावना जताई जा रही है, कि आर्य नैनीताल से चुनाव लड़ सकते हैं। आर्य का साथ देते हुए उनके बेटे संजीव आर्य ने भी भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया। वहीं केदार सिंह रावत के काफी पहले से भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर उन्होंने आज मोहर लगा दी।

केदार सिंह रावत का इस तरह भाजपा में शामिल होना बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है उनके यमुनोत्री से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस नेताओं के इस तरह दिए झटके से कांग्रेस की नींव हिला कर रख दी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version