रांची। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही के 11 वें दिन गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर का मामला उठा है। जदयू विधायक सरयू राय ने इस मामले पर सरकार से सपष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि कैसे उसका एनकाउंटर हुआ है, इसकी पूरी डिटेल्स जानकारी सदन में रखनी चाहिए। वहीं, मंत्री ने कहा कानून व्यवस्था से ऊपर उठने वालों को हमारी पुलिस सख्ती से निपटेगी। सोमवार को पलामू में गैंगेस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया।

सरकार को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए: सरयू राय
सदन में जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय ने कहा कि मंगलवार को सभी मीडियो चैनलों में प्रमुखता से खबर आयी कि अपराधी अमन साहू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। सरकार को इस पूरी घटना पर स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। वहीं, इस मामले पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखंड में कानून का राज है। पुलिस अपने तरीके से लड़ रही है। आत्मरक्षा में गोली चलाना गलत नहीं है। जो कानून व्यवस्था से बड़े बनेंगे, उसे हमारी पुलिस और सरकार सख्ती से निपटेगी।

रांची और हजारीबाग में गोलीकांड में आया था अमन साहू का नाम
अमन साहू का नाम रांची के कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा और हजारीबाग एनटीपीसी के अधिकारी कुमार गौरव पर हुई गोलीबारी से जुड़ रहा था। इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस के जवान रायपुर से रांची ला रहे थे। इस दौरान अपराधी अमन साहू पुलिस के जवानों से हथियार छीनकर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के जवानों ने गोली चली दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। सोमवार को ही सदन में रांची विधायक सीपी सिंह ने झारखंड डीजीपी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version