“कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल है। कांग्रेस द्वारा यह सूची आज लखनऊ में जारी की गई।”

स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, शीला दीक्षित, मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, कमलनाथ, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, प्रदीप माथुर, निर्मल खत्री, पीएल पुनिया, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंदर सिंह हुड्डा, शकील अहमद, शोभा ओझा, आरपीएन सिंह, नसीब सिंह, जुबेर खान, राना गोस्वामी, अविनाश पांडेय, शकील अहमद खान, विजयलक्ष्मी साधो, नगमा, बृजलाल खबरी और रिजवान जहीर के नाम भी शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version