Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जम्मू के अखनूर में ग्रेफ कैंप पर आतंकी हमला, 3 मरे
    देश

    जम्मू के अखनूर में ग्रेफ कैंप पर आतंकी हमला, 3 मरे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 9, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू:  आतंकियों ने अब जम्मू के अखनूर सेक्टर में सेना के अंग ग्रेफ के कैंप पर हमला कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि मरने वाले ग्रेफ के स्थाई कर्मचारी थे या फिर उनके साथ काम करने वाले नागरिक। हमला करने के बाद आतंकी भागने में कामयाब रहे। सूत्रों के अनुसार, हमलावर आतंकी ताजा घुसपैठ कर एलओसी से इस ओर घुसे थे और बाद में वे अखनूर कस्बे में जा घुसे जिन्हें पकड़ने की खातिर हाई अलर्ट करने के साथ ही व्याप्क तलाशी अभियान छेड़ा गया है।

    अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी हमले में ग्रेफ के साथ काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। आतंकियों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में पहले तीनों घायल हुए थे। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आतंकी बीती रात एलओसी पार से घुसपैठ करके आए थे और सोमवार सुबह हमले को अंजाम दिया।

    ग्रेफ कैंप ज्यौड़ियां गांव के पास एलओसी से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आतंकी हमले के बाद सभी आर्मी कैंपों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस को भी चौकन्ने रहने की हिदायत दी गई है। हमले के बाद इसके में छानबीन जारी है।

    मारे गए तीनों लोग बीआरओ के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। यह आतंकी हमला देर रात हुआ है जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। खबर है कि सुबह 7 बजे के बाद से फायरिंग बंद है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी वहां से भागने में सफल हुए हैं।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हमले में अब तक तीन जवान शहीद हो गए हैं वहीं अन्य घायल हुए हैं। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिस कैंप पर हमला हुआ है वो एलओसी से महज दो किमी दूर स्थित है। आतंकी रात 2 बजे के आसपास अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकी आए और हमला कर दिया।

    मिलने वाले समाचारों के मुताबिक गांव वालों ने 2 से 3 आतंकियों को इस हमले के बाद पीठ पर बैग उठा कर भागते हुए देखा था। जबकि अधिकारी कहते हैं कि प्राथमिक जांच यह कहती है की 8 से 10 आतंकियों का एक दल एलओसी को क्रास करके इस ओर आया था जिसमें से बाकी कहां गए फिलहाल हाई अलर्ट जारी कर उनकी जांच की जा रही है। जम्मू शहर में जगह जगह नाके लगा आतंकियों की तलाश की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत, सेंसेक्स 24 अंक उंचा
    Next Article ICC रैंकिंग में शीर्ष पांच में कोहली से जुड़े विलियम्सन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

    May 9, 2025

    गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया

    May 9, 2025

    मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version