Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»घायल छात्र साहिल के साथ थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग पर धरने पर बैठे
    देश

    घायल छात्र साहिल के साथ थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग पर धरने पर बैठे

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचाब को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से पैलेट गन से घायल हुए छात्र की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग की। FIR दर्ज नहीं होने पर राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान साहिल की मां, परिजन और वकील भी उनके साथ मौजूद रहे।

    राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने DCP से भी बातचीत की। हालांकि, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक साहिल की शिकायत पहले ही दर्ज की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान दर्ज सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है और साहिल की शिकायत को भी जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजा जाएगा।

    20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ था छात्र

    19 वर्षीय साहिल लोचाब दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में पढ़ता है। 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इसी दौरान साहिल की दाहिनी आंख में गंभीर चोट लगी थी।

    साहिल को AIIMS के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी आंख की सर्जरी की गई। परिवार का दावा है कि डॉक्टरों ने घायल आंख की रोशनी वापस आने की संभावना करीब 1 प्रतिशत बताई है।

    शिकायत दर्ज कराने को लेकर परिवार का आरोप

    परिवार के मुताबिक, साहिल 14 अगस्त को वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था। आरोप है कि उसे शिकायत का I/O नंबर नहीं दिया गया। इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के जरिए भी पुलिस को शिकायत की जानकारी दी गई, लेकिन परिवार का कहना है कि उसे शिकायत की रसीद नहीं मिली।

    संसद में भी उठा था पैलेट गन का मामला

    राहुल गांधी ने 29 जुलाई को संसद में 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन के कथित इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन और गोली चलाने की अनुमति दी गई।

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के आरोपों को गंभीर और निराधार बताया था। उन्होंने राहुल गांधी से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की थी। राहुल के भाषण के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों पर सत्ता पक्ष की आपत्ति के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया था।

    सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए बनाई कमेटी

    20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

    कमेटी में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा, दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व जज जस्टिस शलिंदर कौर, CBI के पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के रिटायर्ड DGP डॉ. एलआर बिश्नोई शामिल हैं।

    संसद मार्च को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

    18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा था कि 20 जुलाई का संसद मार्च बिना अनुमति आयोजित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

    पुलिस ने दावा किया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया गया और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया गया। वहीं, प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं।

    पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर क्या हैं नियम?

    भारत में पैलेट गन पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं है। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत इसके इस्तेमाल के लिए SOP निर्धारित है। सरकार इसे कम घातक हथियार मानती है और हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इसके इस्तेमाल को अंतिम विकल्प के तौर पर रखने की बात कही गई है।

    इसके इस्तेमाल के दौरान आम लोगों और सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश हैं।

    36 दिनों तक चला था प्रदर्शन

    NEET पेपर लीक के विरोध में CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था। प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल भी की थी। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

    25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म होने की बात कही गई थी। कुल मिलाकर यह प्रदर्शन करीब 36 दिनों तक चला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP के आशुतोष रांका पर हमला
    Next Article नामकुम अंचल में जमीन रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, एसीबी को एफआईआर का आदेश
    shivam kumar

      Related Posts

      राजस्थान में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP के आशुतोष रांका पर हमला

      August 21, 2026

      सीबीआई ने 10 साल से फरार आरोपित को लुधियाना से किया गिरफ्तार

      August 20, 2026

      अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात

      August 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कस्तूरबा की छात्राओं का हल्ला बोल, 8 किमी पैदल मार्च
      • स्वर्णरेखा नदी किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त
      • नामकुम अंचल में जमीन रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, एसीबी को एफआईआर का आदेश
      • घायल छात्र साहिल के साथ थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग पर धरने पर बैठे
      • राजस्थान में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP के आशुतोष रांका पर हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version