Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झामुमो ने सदन को बनाया राजनीति का अखाड़ा : रघुवर
    रांची

    झामुमो ने सदन को बनाया राजनीति का अखाड़ा : रघुवर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 31, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि कांग्रेस, झाविमो सहित अन्य विपक्षी दल सदन चलाना चाहते हैं, लेकिन झामुमो नहीं चाहता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। झामुमो ने सदन को राजनीति का अखाड़ा बना कर रख दिया है। मुख्यमंत्री सोमवार को विधानसभा परिसर में लगे स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।
    हिंसा फैलाने की साजिश रची गयी
    सीएम ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी और स्थानीयता के मुद्दे पर झामुमो ने दो बार राज्य में बंदी कराकर अशांति फैलाने का काम किया है। दुमका और रांची में इस बात को बखूबी देखा गया कि किस प्रकार अहिंसा फैलाने की साजिश रची गयी। दुमका में तो कॉलेज के छात्रों को माध्यम बनाया गया। सीएम ने कहा कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने पर विपक्ष को समस्याओं का जवाब सुनने को मिलता है। ये लोग मैदान छोड़कर भाग जा रहे हैं। हम सशक्त विपक्ष चाहते हैं।

    …इसीलिए चुनाव बाद दिखते हैं नये चेहरे
    सीएम ने कहा कि जो भी विधायक चुन कर आते हैं, उनकी पहली जिम्मेदारी जनता और क्षेत्र के प्रति होती है। अगर वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं, तो लोग चुनाव के समय जवाब देते हैं। यही कारण है कि हर चुनाव के बाद अधिकांश नये चेहरे सदन में दिखते हैं। अगर जनप्रतिनिधि जिम्मेदारियों को नहीं समझेंगे, तो चुनाव के समय जनता सबक सिखला देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन को इस तरह बाधित नहीं करना चाहिए। जनता सब कुछ समझ रही है।

    चित भी मेरी, पट भी मेरी की नीति नहीं चलेगी
    अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विपक्ष के हंगामे पर रघुवर दास ने कहा कि विपक्ष की दोहरी नीति नहीं चलेगी। चित भी मेरी और पट भी मेरी, ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। उन्होंने झामुमो की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपके ही अधूरे काम को पूरा कर रहे हैं।

    हमें सिखाने की जरूरत नहीं: हेमंत

    प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री की बातों का जवाब देते हुए कहा कि झामुमो विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका जानता है। हमें मुख्यमंत्री से सीख लेने की जरूरत नहीं है। सीएम हमें डिक्टेट ना करें। झामुमो जानता है उसकी भूमिका क्या है। हम राजनीतिक स्कूल मान कर ही आते हैं। इसे अखाड़ा कहें या स्कूल, ये तो शब्दों के चयन पर निर्भर है।

    क्या कहा प्रदीप ने

    हंगामे के कारण सदन स्थगित होने के बाद झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झामुमो विपक्ष की भूमिका से न्याय नहीं कर रहा। सीएम और झामुमो मिलीभगत कर सदन को नहीं चलने दे रहे हैं। एक मुद्दे को लेकर सदन को रोज-रोज बाधित किया जा रहा है। यह झामुमो के गुरूर और घमंड को दर्शाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘रईस’ बनी 2017 की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म
    Next Article हरिनारायण राय को 7 साल कैद और 5 लाख जुर्माना
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version