बड़कागांव: दुनियां पहले अमेरिका का नकल करती थी आज नरेन्द्र मोदी की नकल कर रही है। भाजपा सिर्फ प्रधानमंत्री बनाने वाली पार्टी नही है बल्कि भारत को फिर से सोने का भारत बनाने में जुटी है। उक्त बातें बड़कागांव में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद रविन्द्र राय ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्टÑवाद की बात करने वाली पार्टी है जो निरंतर चलती है। रवीन्द्र राय ने भाजपा को अध्यक्ष प्रणाली पर अधारित पार्टी बताया उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में मंडल अध्यक्ष मंडल का सबसे ताकतवर अंग होता है उन्होंने कहा कि भाजपा गंगोत्री है तो उसके कार्यकर्ता गंगा का पानी की तरह है। बैठक की शुरूआत पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष टून्नू गोप ने एवं संचालन जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने किया। चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला कार्य समिति की बैठक बड़कागांव प्रखंड के मुख्यालय में आहूत की गयी थी। बैठक पंचायतों में एवं पंचायत कार्यसमिति की बैठक बूथ स्तर पर आयोजित करने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। इस बैठक में बीस सूत्री के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं हजारीबाग बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष काशीलाल अग्रवाल भी मौजूद थे।
इनके अलावा कुमार महेश सिंह, महावीर लाल विश्वकर्मा, अमरदीप यादव, शिवशंकर प्रसाद गुप्ता, राजकुमार लाल, सांवरमल अग्रवाल, सुरेन्द्र सिन्हा, विपीन सिन्हा, योगेन्द्र साव, रामपति राम, उमेश दांगी, सदानंद शर्मा, बालेश्वर कुमार, सुनील मेहता, विनोद कुमार बिगन, अनिल सिन्हा, माला तिर्की, रत्ना सिन्हा, पुरूषोत्तम पांडेय, काली साव, विवेकानंद सिह, संजीव कुमार, अर्जुन साव, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ दामोदर सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। मौके पर राजेन्द्र गुप्ता, लालमणि गुप्ता, सुमन गिरि, मुकुटधारी महतो, नरेश साव, प्रीतम साव, कजरू साव, अरूण मालाकार, अमर पांडेय, अदित्य साहू, मोहन साव, कृष्णा साव, जयनारायण प्रसाद, ललीता देवी, रीता देवी, पुष्पा तिर्की, द्रोपदी देवी, पानो देवी, अशोक साव, जीवन सिंह, डॉ बालेश्वर महतो, प्रदीप महतो, रामस्वरूप महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।