Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च
    रांची

    नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 7, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: कांग्रेस ने विरोध मार्च निकालकर नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला स्कूल से समाहरणालय तक निकाले गये विरोध मार्च में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, कांग्रेस के सचिव और झारखंड प्रभारी तारचंद भगोरा, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत कई लोग शामिल हुए। नोटबंदी पर सरकार को घेरते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के विकास की धारा को बेसलेस कर दिया है। पहले लोगों को लैंडलेस करने की साजिश की गयी, अब कैशलेस का दिवा स्वप्न दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो राष्ट्रपति ने भी स्पष्ट कर दिया है कि नोटबंदी से गरीब जनता बुरी तरह प्रभावित हुई है। सुखदेव ने कहा कि वास्तव में नोटबंदी ने देश के गरीब और आम का जीना मुहाल कर दिया है। 50 दिनों का समय समाप्त हो चुका है, मगर स्थिति में सुधार नहीं के बराबर है। विरोध मार्च में मनोज पांडेय, आलोक दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, राजेश सिन्हा सन्नी, लोकेश खलखो, प्रवीण टोप्पो, कौशिक चक्रवर्ती, सुनील दास, कुमार रौशन, विनय सिन्हा दीपू, बेलू भाई, राजेश रूद्रा, राजेश कुमार गुप्ता, अशोक शर्मा, आनंद जलान, राजूराम, नंदू साहू और किशन अग्रवाल समेत कई नेता मौजूद थे।

    नोटबंदी एक तुगलकी फरमान : आलमगीर
    सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि नोटबंदी एक तुगलगी फरमान है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। कई लोगों ने बैंक की लाइनों में अपनी जान गवायी हंै और सभी मृतक गरीब परिवार के सदस्य थे। मोदी बतायें कि नोटबंदी से किन गरीबों का भला हुआ है?

    नोटबंदी का निर्णय राष्ट्रविरोधी : भगोरा
    झारखंड प्रभारी ताराचंद भगोरा ने कहा कि नोटबंदी का निर्णय राष्ट्रविरोधी है, गरीब मजदूर किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अब देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि जिनके लिए यह नोट बंद किया गया, उनका धन तो नहीं आया, उल्टे जिनके पास कालाधन था वो सफेद हो गया। नोटबंदी में आम आदमी फंस गया। देश के छोटे उद्यमी, व्यापारी और किसान सरकार के फैसले से बर्बाद हो गये। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हुआ है और इसका दुष्परिणाम अब आहिस्ता-आहिस्ता लोगों को नजर आने लगा है।

    नोटबंदी से देश आर्थिक मंदी के कगार पर : छाया वर्मा
    राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि नोटबंदी ने देश को आर्थिक मंदी के कगार पर खड़ा कर दिया है। नोटबंदी स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है। एक फीसदी कालाधन रखने वालों को पकड़ने के लिए देश की 86 फीसदी करेंसी बंद कर पीएम मोदी ने 99 फीसदी इमानदार और मेहनतकश भारतीयों पर मुसीबतों का पहाड़ तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद भाजपा के कई नेताओं के पास से करोड़ों रुपये पकड़े गये। भाजपा के नेताओं ने करोड़ों की जमीन खरीदी लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएचसीएल और यूसीआइएल के बीच लंबित विवाद खत्म
    Next Article वी वांट जस्टिस… हत्यारे को फांसी दो
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

    May 8, 2025

    800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

    May 8, 2025

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
    • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version