Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 107 अंक और चढ़ा
    बिजनेस

    बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 107 अंक और चढ़ा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 12, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 107 अंक की बढ़त के साथ दो माह के उच्च स्तर 27,247.16 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26 अंक सुधर कर 8,400 के स्तर से ऊपर निकल गया। वृहत आर्थिक आंकड़े आज आने से पहले बिजली, आईटी तथा बैंक शेयरों की अगुवाई में यह तेजी आयी। इसके अलावा, कंपनियों के वित्तीय परिणाम की शुरूआत बेहतर रहने से भी घरेलू बाजार धारणा को बल मिला।

    आईटी कंपनी टीसीएस का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 10.9 प्रतिशत बढ़कर 6,778 करोड़ रुपये होने की खबर से निवेशक उत्साहित रहें। टीसीएस शेयर 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,343.30 पर पहुंच गया। बजाज कार्प का शेयर 1.36 प्रतिशत बढ़कर 376.34 रुपये पर रहा। कंपनी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 17.19 प्रतिशत बढ़कर 57.79 करोड़ रुपये रहा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ 27,171.66 अंक पर खुला और एक समय 27,278.93 के उच्च स्तर पर चला गया। अंत में यह 106.75 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,247.16 अंक पर बंद हुआ।

    इससे पहले, सेंसेक्स पिछले दो कारोबारी सत्रों में 413.86 अंक मजबूत हुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26.55 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,407.20 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह 8,417.20 अंक तक चला गया था।

    सेंसेक्स के तीस शेयरों में एनटीपीसी 5.69 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा पावर ग्रिड 4.14 प्रतिशत, इंफोसिस 3.20 प्रतिशत, एल एंड टी 2.57 प्रतिशत तथा विप्रो 1.52 प्रतिशत मजबूत हुए। वहीं दूसरी तरफ ल्यूपिन में 2.03 प्रतिशत तथा एचयूएल इंडिया में 1.76 प्रतिशत की गिरावट आयी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 13 लाभ जबकि 17 नुकसान में रहे। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की 1.19 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंगे 0.46 प्रतिशत जबकि शंघाई कंपोजिट सूकचंक 0.56 प्रतिशत नीचे रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रूख दिख रहा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीआईएसएफ के जवान ने की गोलीबारी, चार जवानों की मौत
    Next Article भाजपा शासित राज्यों में शराबबंदी लागू करवाएं मोदीः नीतीश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    चांदी के भाव में नहीं आ रही कमी, चेन्नई में सबसे अधिक कीमत

    December 26, 2025

    सर्राफा बाजार में तेजी जारी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

    December 26, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    December 26, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
    • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
    • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
    • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
    • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version