रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में हमें तीव्रता से विकास करना है। राज्य की जनता विकास चाहती है। हमारे इस प्रयास में भागीदार बननेवाले सभी लोगों का स्वागत है। राज्य सरकार पूरी दुनिया को झारखंड में निवेश करने के लिए आमंत्रित कर रही है। हम दूसरे देशों से तकनीकी सहयोग के लिए भी तैयार हैं। वह शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में चाइनीज बिजनेस डेलिगेशन के साथ बैठक कर रहे थे।
इंवेस्टर्स समिट में आमंत्रित किया
उन्होंने कहा कि झारखंड में काफी संभावनाएं हैं। रांची में 16-17 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर समिट मोमेंटम झारखंड का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चीन के उद्यमियों का भी स्वागत है। बैठक के दौरान फ्रीच रोड रिसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी, वोडून झीहुई मैनेजमेंट, ट्रैफिक कंट्रोल टेक्नोलॉजी, यीझेंग सिटी शुनतियान केमिकल, शिनेडर आॅटो कंट्रोल, गावोनेंग आॅक्टेटर एवं वूक्सी लाइट केबल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कंपनी के बारे में जानकारी दी और झारखंड में निवेश में रुचि दिखायी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ले हांग सी ने किया।
कंपनियों ने दिये प्रेजेंटेशन
फ्रीच रोड रिसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी ने सड़क निर्माण से संबंधित वीडियो प्रेजेंटेशन किया। उन्होंने सड़क के रख-रखाव, अपग्रेडिंग के साथ-साथ ग्रीनफिल्ड सड़क निर्माण की नयी तकनीकी की जानकारी दी। बताया कि उनकी कंपनी एक दिन में तीन किमी सड़क निर्माण कर सकती है। कंपनी पीपीपी मोड पर सड़क निर्माण के लिए इच्छुक है। इसी प्रकार अन्य कंपनियों ने भी अपना प्रेजेंटेशन दिया। इस अवसर पर सीएस राजबाला वर्मा, सुनील कुमार वर्णवाल समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Previous Articleराजधानी में रही सांझी लोहड़ी की धूम
Next Article जुलाई तक विभिन्न विभागों में 45 हजार नियुक्तियां
Related Posts
Add A Comment