Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»जुलाई तक विभिन्न विभागों में 45 हजार नियुक्तियां
    रांची

    जुलाई तक विभिन्न विभागों में 45 हजार नियुक्तियां

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 14, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जुलाई तक राज्य के विभिन्न विभागों में 45 हजार नियुक्तियां की जायेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास पर ज्यादा जोर दे रही है। हम छोटी-छोटी योजनाओं से गांव की तस्वीर बदल सकते हैं। सीएम ने कहा कि गाय चलता-फिरता उद्योग है। सरकार की योजना है कि हर गांव में गोबर बैंक बने और उससे गोबर गैस बनायी जाये। इस गोबर गैस से गांव में बिजली आयेगी। साथ ही गोबर का उपयोग खाद बनाने में भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि वे अफसरों के चक्कर में न पड़ें। जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है, उसे बेहतर तरीके से निभायें। साथ ही यह भी कोशिश करें कि अपने कार्यक्षेत्र से अलग हटकर भी गांव के विकास के लिए कुछ करें। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में पशु चिकित्सकों और सहायक कारापालों को नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोजित समारोह में ये बातें कहीं।
    भ्रष्टाचार का हिस्सा नहीं बदलाव के वाहक बनें
    मुख्यमंत्री ने पशु चिकित्सकों और सहायक कारापालों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि वे अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को इमानदारी के काम करने और लोगों की सेवा करने की अपील की। कहा कि कुछ अधिकारी उन्हें भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए प्रेरित भी करेंगे, इसलिए वे हमेशा सावधान रहें और कभी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा न बनें। पदाधिकारी अपने दिमाग में यह बात फिट कर लें कि लोकतंत्र में प्रशासन जनता का सेवक होता है। सीएम ने कहा कि गलत ढंग से कमाया गया पैसा जिंंदगी भर मन में शांति नहीं रहने देगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ पशु चिकित्सकों की वजह से विभाग बदनाम है। वे कभी काम पर नहीं जाते सिर्फ घर बैठ कर वेतन उठाते हैं। ऐसे डॉक्टर वीआरएस ले लें, क्योंकि अगर काम नहीं करेंगे तो सरकार उन्हें आउट करेगी।
    सहायक कारापालों और पशु चिकित्सकों को दिया नियुक्ति पत्र
    प्रोजेक्ट भवन में आयोजित समारोह में नवनियुक्त सहायक कारापालों और 91 भ्रमणशील पशु चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सांकेतिक रूप से 6 नवनियुक्त पशु चिकित्सकों और 4 सहायक कारापाल को नियुक्ति पत्र सौंपा। कृषि विभाग की विशेष सचिव पूजा सिंघल पुरवार ने नवनियुक्त पशु चिकित्सकों को पद और कर्तव्य की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रणधीर सिंह, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, प्रधान गृह सचिव एसकेजी रहाटे, कृषि सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, विशेष सचिव पूजा सिंघल और आइजी प्रोविजन सुमन गुप्ता मौजूद थे।
    9 करोड़ होगा अंडा का उत्पादन : कृषि मंत्री
    कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि जब से राज्य में रघुवर सरकार बनी है, खाली पद भरे जा रहे हैं। कृषि विभाग में जितने भी रिक्त पद हैं, उन्हें भी जल्द भरा जायेगा। उन्होंने कहा कि महिला समूह को मुर्गी पालन के लिए प्रेरित कर राज्य में 9 करोड़ अंडा का उत्पादन सुनिश्चित करने का लक्ष्य राज्य सरकार का है। दो हजार महिला समूह को बकरी पालन समेत अन्य पशुपालन योजना से जोड़ा जायेगा। मंत्री ने कहा कि सरकार पशुओं के नस्ल सुधार को लेकर कार्य कर रही है। 20 हजार गायों की टैगिंग का कार्य हो चुका है।

    आने वाले दिनों में राज्य में मौजूद सभी गायों की टैगिंग कर आंकड़ा तैयार किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवकास में भागीदार बननेवालों का स्वागत
    Next Article सभी दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई: उपायुक्त
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!

    April 17, 2026

    मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, 25 अप्रैल को महाधरना का ऐलान

    April 17, 2026

    बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच

    April 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद में बेखौफ अपराधी: कतरास में मेयर समर्थक को घर में घुसकर मारी गोली, हालत बेहद नाजुक
    • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
    • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
    • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
    • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version