Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आदित्य और अपर्णा के नाम के साथ मुलायम ने अखिलेश को सौपी 38 उम्मीदवारों की सूची
    Top Story

    आदित्य और अपर्णा के नाम के साथ मुलायम ने अखिलेश को सौपी 38 उम्मीदवारों की सूची

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 17, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को अपने 38 प्रत्याशियों की सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंप दी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस सूची को मंजूर कर लिया है। चौकाने वाली बात यह है कि अखिलेश की नेतृत्व में चुनाव लडऩे से शिवपाल सिंह यादव ने इनकार कर दिया है। लेकिन, उनके बेटे आदित्य यादव को जसवंतनगर से चुनाव लड़ाया जाएगा। जबकि मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट मिलेगा।

    मुलायम नहीं बनाएंगे नई पार्टी
    मंगलवार को अखिलेश यादव दोबारा अपने पिता और पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

    दोनों के बीच करीब 20 मिनट की बात हुई। इस मुलाकात में मुलायम ने अपने 38 वफादारों की सूची अखिलेश यादव को सौंपी। इन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने की बात कही गई है। माना जा रहा है अखिलेश मुलायम की लिस्ट को मंजूर कर लिया है और सभी को टिकट देने की बात कही है।

    इसके अलावा मुलायम और शिवपाल की सलाह से ही पार्टी के बाकी उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने पर चर्चा हुई है। सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव ने इस बात के संकेत दिए हैं वह अब नई पार्टी नहीं बनाएंगे। इसके अलावा अपने कैंडिडेट्स भी चुनाव मैदान में नहीं उतारेंगे। 38 उम्मीदवारों की लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम नहीं हैं। लेकिन उनके बेटे आदित्य का नाम है। उन्हें जसवंतनगर से चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके अलावा इस लिस्ट में ओमप्रकाश सिंह, नारद राय और शादाब फातिमा का भी नाम है। जबकि अपर्णा यादव को लखनऊ के कैंट से टिकट दिए जाने की बात की गई है।

    शिवपाल भी मुलाकात के दौरान मौजूद
    मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के दौरान शिवपाल यादव और अंबिका चौधरी भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान आपसी मतभेद भुलाने पर बात हुई। मुलायम ने पार्टी जनों को भी चुनाव की तैयारियोंं में जुटने का निर्देश दिया है। शिवपाल यादव को राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय किए जाने पर सहमति बन रही है। हालांकि उन्हें टिकट मिलेगा तो वे भी मैदान में उतर सकते हैं।

    अखिलेश गए सुप्रीम कोर्ट
    इस बीच मंगलवार को रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की। ये कैविएट इसलिए लगाई है कि अगर शिवपाल यादव गुट चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाता है तो उनका (अखिलेश) पक्ष सुने बिना कोई फैसला न लिया जाए। विधि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा इसलिए किया है ताकि आगे चलकर सिंबल को लेकर कोई कानूनी अड़चन न आए। इस बीच अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, कि पार्टी सपा कांग्रेस से गठबंधन का एलान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। जल्द ही लिस्ट भी जारी हो जाएगी। अपने पिता से मतभेदों के संबंध में उन्होंने कहा कि वह मेरे पिता है लेकिन यह लड़ाई जरूरी थी। अखिलेश ने कहा कि अब बड़ी जिम्मेदारी है। सबका साथ मिला तो फिर सरकार बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा था कि साइकिल सिंबल हमें ही मिलेगा।

    शीला ने नाम वापस लिया
    उधर, खबर है कि यूपी में कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित ने अपना नाम वापस ले लिया है। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन होगा। हम अखिलेश की अगुआई में ही चुनाव लड़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रिज में रखे हुए अंडे को खाने से नहीं होगा कोई फायदा क्योंकि
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला : अमरिंदर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस

    May 12, 2026

    रांची के बार-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    May 12, 2026

    रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

    May 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम
    • मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता
    • विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद से सरकारी बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा
    • गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस
    • रांची के बार-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version